परिचय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परिचय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 31 अक्तूबर 2022

परिचय गोविन्द सेन



गोविन्द सेन  
जन्म: 15 अगस्त,1959
शिक्षा: एम.ए.(हिंदी, अंग्रेजी)
प्रकाशन: प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।
कृतियाँ:          
1. चुप्पियाँ चुभती हैं (ग़ज़ल संग्रह) 1988  
2. अकड़ूभुट्टा (निमाड़ी हाइकु संग्रह) 2002  
3. नकटी नाक (निमाड़ी हाइकु संग्रह) 2010 
4. नवसाक्षरों के लिए 5 पुस्तिकाएँ-तम्बाकू बाई नशापुर में, बूझो तो जाने, निमाड़ी लोककथाएँ, आधी तेरी आधी मेरी, बहू की सीख 
5. बिना पते का प्रशंसा पत्र (व्यंग्य संग्रह) 2012  
6.  खोलो मन के द्वार (दोहा संग्रह) 2014  
7. सफ़ेद कीड़े (कहानी संग्रह) 2017
8.  दसवी के भोंगाबाबा(कहानी संग्रह) 2019  
9. देखा सा मंज़र (ग़ज़ल संग्रह) 2022
पुरस्कार : ‘स्वदेश’ कहानी प्रतियोगिता-1992 में कहानी ‘बरकत’ को प्रथम पुरस्कार 
सम्मान: आंचलिक साहित्यकार सम्मान-2005-06, झलक निगम साहित्य सम्मान-2012, शब्द प्रवाह सम्मान-2013, गणगौर सम्मान-2014, संत कालूजी महाराज सम्मान-2016, शांति-गया स्मृति साहित्य सम्मान-2019 
संपर्कः  193 राधारमण कॉलोनी, मनावर, जिला-धार (म.प्र.) पिन-454446 
ईमेल: govindsen2011@gmail.com
मोबाः   09893010439

रविवार, 18 सितंबर 2022

कवि परिचय देवेन्द्र सफल जी प्रस्तुति : वागर्थ ब्लॉग


नाम-देवेन्द्र कुमार शुक्ल
उपनाम-देवेन्द्र सफल
जन्म-4 जनवरी 1958, कानपुर महानगर
शिक्षा-स्नातक एवं तकनीकी शिक्षण प्राप्त
सम्मान/ पुरस्कार -
श्रृंगवेरपुर क्षेत्र विकास संस्थान, प्रयागराज- 1995
अनमोल साहित्यिक संस्था, कानपुर- 1997
आचार्य प.गोरे लाल स्मृति निधि सम्मान-1998
हिंदी प्रचारिणी समिति,कानपुर प्राज्ञ शेखर सम्मान-2000
मानस संगम,कनपुर-सारस्वत सम्मान-2008
मानस परिषद कानपुर-विशिष्ट साहित्यकार सम्मान
कायाकल्प 'साहित्य श्री सम्मान नोयडा-2010
हिंदी साहित्य सम्मेलन दिल्ली- सारस्वत सम्मान- 2010
साहित्यिक संस्था'अक्षरा'
मुरादाबाद सम्मान-2011
,उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन-सम्मान-पत्र-2011
रामकिशन दास स्मृति साहित्यसम्मान-काठमांडू नेपाल -2013
स्व.मदनमोहन सिंह स्मृति-हिंदी शिखर सम्मान-दुबई ,यू ए ई 2014
एनाल्को यूनिवर्सिटी पेरिस-फ्रांस 'विश्व हिंदी सेवी- सम्मान-2016
उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान, कनपुर सम्मान- पत्र-2018
साहित्यिक यात्राएं- काठमांडू ,दुबई ,शारजाह, आबूधाबी,पेरिस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, वैटिकन सिटी
प्रकाशित कृतियाँ- पखेरू गन्ध के (गीतसंग्रह)१९९८
नवान्तर (नवगीत -संग्रह)२००७
लेख लिखे माटी ने (नवगीत- संग्रह)2010
सहमी हुई सदी (नवगीत संग्रह)2012
हरापन बाकी है (नवगीत संग्रह)2016
शीशे के मकाँ में (ग़ज़ल-संग्रह)2021
परछाइयाँ हमारी (ग़ज़ल-संग्रह)2022
विशेष- आकाशवाणी के मान्य कवि,स्तरीय पत्र पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशन
सम्प्रति-निदेशक/प्रबन्धक- गीतांजलि इंटरनेशनल स्कूल,कानपुर
अध्यक्ष-सरस्वती ट्रष्ट (रजि.)कानपुर
स्थाई पता- 117/क्यू/759ए, शारदा नगर, कानपुर - 208025(उ.प्र)
मो.09451424233, 09005222266

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

परिचय धीरज श्रीवास्तव प्रस्तुति वागर्थ


1

रामपाल अब नहीं लगाता है कुर्ते में नील

रामपाल अब नहीं लगाता है कुर्ते में नील!
उसकी खुशियाँ उसके सपने वक्त गया सब लील!

बिन पानी के मछली जैसे
तड़प रहा वह आज!
बिटिया अपनी ब्याहे कैसे
और बचाये लाज!

संघर्षों में सूख चली है आँखों की भी झील।
रामपाल अब नहीं लगाता है कुर्ते में नील।

शहर दिखाये ले जाकर जब
दो हजार हों पास!
संगी साथी कौन दे रहा
नहीं किसी से आस!
ठोक रही बीमारी माँ की छाती में बस कील।
रामपाल अब नहीं लगाता है कुर्ते में नील।

कर्म भाग्य का नहीं संतुलन
बनी गरीबी गाज!
देखे जो लाचारी इसकी
ताक लगाये बाज!

व्यंग्य कसे मुस्काये अक्सर खाँस-खाँस कर चील।
रामपाल अब नहीं लगाता है कुर्ते में नील।

फिर भी हिम्मत क्यों हारे वो
जीना है हर हाल।
पटरी पर ला देगा गाड़ी
आते-आते साल।

रोज-रोज आशाएँ दौड़ें जाने कितने मील।
रामपाल अब नहीं लगाता है कुर्ते में नील।

2

 रिक्शे वाले

फटे पाँव हाथों में छाले।
मगर मस्त हैं रिक्शे वाले।

रोज थिरकतीं मदहोशी में,
सांझ ढले आशाएं भोली।
स्वप्न अधूरे ठर्रा पीकर,
नमक चाट कर करें ठिठोली।
फुटपाथों पर नग्न गरीबी
पड़ी अगौंछा मुँह पर डाले।

सेंक रही है बैठ विवशता
ईंटों के चूल्हे पर रोटी।
प्यासा गला ढूंढता फिरता
सड़क किनारे नल की टोटी।
भूख निगलती प्याज तोड़कर
हरी मिर्च के साथ निवाले।

अक्सर करते जाम सड़क को,
रैली ,धरने बैनर झंडे।
खिसियाई खाकी बरसाती,
रिक्शे के कूल्हों पर डंडे।
भद्दी भद्दी गाली खाकर,
अपमानों के पीते प्याले।

ठंड गिराती आसमान से,
साथ ओस के भाई-चारा।
एक फटे कम्बल में करते,
राधे-जुम्मन साथ गुजारा।
भिड़ें अजानें शंखों के संग ,
या मस्ज़िद से लड़ें शिवाले।

3

फूटकर अम्मा रोयीं

आँगन में दीवार पड़ गयी सन्नाटा है द्वारे पर।
फूट फूटकर अम्मा रोयीं चाचा से बँटवारे पर।

साँझ लगाती मरहम कैसे
भला भूख के कूल्हे पर !
दुख की चढ़ी पतीली हो जब
आशाओं के चूल्हे पर !

हमने ढलते आँसू देखे तुलसी के चौबारे पर।
फूट फूटकर अम्मा रोयीं चाचा से बँटवारे पर।

तनिक दया भी नहीं दिखायी
सुख जैसे मेहमानों ने !
हृदय दुखाया पल पल जी भर
चाची के भी तानों ने !

एक एककर हवन हो गयीं सब खुशियाँ अंगारे पर।
फूट फूटकर अम्मा रोयीं चाचा से बँटवारे पर।

भाग्य गया वनवास भोगने
हँसी उड़ायी लोगो ने !
नाव हमेशा रही भँवर में
फँसा दिया संयोगो ने !

देख देख बस हँसे जमाना बैठा सिर्फ किनारे पर।
फूट फूटकर अम्मा रोयीं चाचा से बँटवारे पर।

4

छील रही थी घास


एक अचम्भा देखा हमने
आज गाँव के पास।
आसमान से परी उतरकर
छील रही थी घास।

सुंदरता को देख देवियाँ
रहीं स्वयं को कोस !
श्रम की बूँदें यों माथे पर
ज्यों फूलों पर ओस !

चूड़ी की खन खन सँग उसके
नृत्य करे मधुमास।
आसमान से परी उतर कर
छील रही थी घास।

चटक धूप में कोमल काया
दिखे कुंदनी रूप !
धूल सने हाथों से गढ़ती
पावन दृश्य अनूप !

करती जाती कठिन तपस्या
साथ लिए विश्वास।
आसमान से परी उतर कर
छील रही थी घास।

डलिया, खुरपा हरी धरा पर
छेड़ रहे थे तान !
अंग अंग से छलक रहा था
मेहनत का अभिमान !

साथ हवा के करती जाती
मधुर हास-परिहास।
आसमान से परी उतरकर
छील रही थी घास।

5

 सँवरकी

आज अचानक हमें अचम्भित,
सुबह-सुबह कर गयी सँवरकी।
कफ़ ने जकड़ी ऐसे छाती,
खाँस-खाँस मर गयी सँवरकी।

जूठन धो-धोकर,खुद्दारी,
बच्चे दो-दो पाल रही थी।
विवश जरूरत जान बूझकर,
बीमारी को टाल रही थी।
कल ही की तो बात शाम को
ठीक-ठाक घर गयी सँवरकी।

लाचारी पी-पीकर काढ़ा
ढाँढस रही बँधाती मन को।
आशंकित थी, दीमक बनकर,
टीबी चाट रही है तन को। 
संघर्षों से हाथ छुड़ाकर
भव सागर तर गयी सँवरकी।

करवानी थी जाँच खून की,
मदद पाँच सौ माँग रही थी।
हमको लगा गरीबी शायद,
रच फिर कोई स्वाँग रही थी,
फूट-फूट कर रोई पीछे,
सम्मुख हँसकर गयी सँवरकी।

देती रही दुहाई सेवा,
कुटिल स्वार्थ ने व्यथा न जानी।
करती रही याचना झोली
अडिग रहा बटुआ अभिमानी।
वैभव के पनघट से लेकर,
खाली गागर गयी सँवरकी।

खड़ी हुई लज्जित निष्ठुरता,
शव के आगे शीश झुकाये।
पूछ रहा सामर्थ्य स्वयं से,
अब वह किससे खेद जताये।
जाते-जाते, पढ़ा प्रेम के,
ढाई आखर गयी सँवरकी।

6

 कल्लू काका


चौराहे पर कल्लू काका।
दिन भर मारें गप्प सड़ाका।

घर में भूजी भाँग न बाकी 
भूखा पेट बहुत हठधर्मी।
आलस पड़ा भरे खर्राटे
गर्दन तक ओढ़े बेशर्मी।
सैर स्वप्न में करें इरादे 
लन्दन पेरिस दुबई ढाका।

चौराहे पर कल्लू काका।
दिन भर मारें गप्प सड़ाका।

उछल उछल लँगड़ी आशाएं
दिखा रहीं फोकट में सर्कस।
बीड़ी,जर्दा,चिलम,चुनौटी
अद्वी,पौव्वा करें चकल्लस।
पंचायत की धूर्त सियासत
लगा रही बिंदास ठहाका।

चौराहे पर कल्लू काका।
दिन भर मारें गप्प सड़ाका।

नाकामी गढ़ रही बहाने
कुटिल कर्ज की भौंह तनी है।
ब्याज उसे कैसे दे मोहलत
रूठी जिससे आमदनी है।
खर्च डालता मूँछ ऐंठकर,
मिट्टी की गुल्लक पर डाका।

चौराहे पर कल्लू काका।
दिन भर मारें गप्प सड़ाका।

7

करना राम

मन मैंना का इमली जैसा
तन ज्यों कच्चा आम।
घूर रही हैं कामुक नजरें
रक्षा करना राम।

गली गली टर्राकर मेंढक
खूब जताते प्यार  !
मारें बाज झपट्टे निश दिन
टपकाते हैं लार !
उल्लू अक्सर आँख मारते
गिद्ध करे बदनाम ।

दारू पीकर  कछुए ताड़ें
सर्प रहे फुफकार !
गिरगिट करें इशारे फूहड़
घोंघों की सरकार !
अचरज क्या फिर, करें केंचुए
मगरमच्छ का काम ।

जाए कहाँ भला बेचारी
खतरे में है जान !
घूम रहे हैं चूहे तक जब
बन करके हैवान !
धूर्त भेड़िए आँगन कूदें
सुबह दोपहर शाम ।

सोच रहे चमगादड़ बैठे
कर लें इसको कैद !
चोंच मारते कौवे सारे
बगुले हैं मुस्तैद !
किन्तु लिखा है उसके दिल पर
बस तोते का नाम ।

8

 रामधनी


जैसे तैसे कटी अभी तक
मगर भूख से रही ठनी।
शेष बचे दिन कैसे काटे
सोच रहा है रामधनी।

कोरे स्वप्न बिछाये कब तक ,
सोये वह उम्मीदें ओढ़।
कैसे भला छिपाए आखिर,
लिए गरीबी का जो कोढ़।
पक्का याद नहीं इस घर में
कब अरहर की दाल बनी
शेष बचे दिन कैसे काटे
सोच रहा है रामधनी।

आसमान की ओर निगाहें
खपा रहा धरती पर प्रान ।
सींचे खेत पसीने से पर,
तनिक न घर में गेंहू धान।
जहाँ कहीं पर बीज बिखेरे
उगी वहाँ बस नागफनी।
शेष बचे दिन कैसे काटे
सोच रहा है रामधनी।

जीवन पथ की खुशियाँ अक्सर
क्रूर भाग्य लेता है छीन।
निष्ठुर समय उड़ाता खिल्ली
उसको देख विवश अतिदीन।
और विधाता भी करता है
जब देखो तब राहजनी!
शेष बचे दिन कैसे काटे
सोच रहा है रामधनी।

रधिया,मुन्नू और सँवरकी
दिखते सबके सब हलकान।
खींस निपोरे खड़ी जरूरत
कर्जा भरे कुटिल मुस्कान।
घर का खर्च रुपइया हर दिन
नहीं अठन्नी आमदनी।
शेष बचे दिन कैसे काटे
सोच रहा है रामधनी।

9

जाने कितनी बार ठगा


मन के भोलेपन को तुमने
जाने कितनी बार ठगा।

जो कुछ भी था मेरा अपना
कर डाला सब तुमको अर्पण !
देख तुम्हारे छल प्रपंच को,
जी भर रोया व्यथित समर्पण !
स्वप्न दिखाकर केवल झूठे
सच्चा पावन प्यार ठगा।

मन के भोलेपन को तुमने
जाने कितनी बार ठगा।

छाती से चिपकाकर सुधियाँ
पीड़ाओं ने लोरी गायी !
सहलाया दे- देकर थपकी
पर जाने क्यों नींद न आयी !
कर्तव्यों की अनदेखी कर
मनचाहा अधिकार ठगा।

मन के भोलेपन को तुमने
जाने कितनी बार ठगा।

निष्ठुरता ने भला प्रेम के
गीत सुकोमल कब हैं गाये !
पाषाणों ने कब लहरों की
धड़कन पर हैं कान लगाये !
ठगा सिन्धु सी गहराई को
नभ जैसा विस्तार ठगा।

मन के भोलेपन को तुमने
जाने कितनी बार ठगा।

10

लिखकर गीत रात भर रोये


अक्षर -अक्षर प्राण सँजोये
लिखकर गीत रात भर रोये

मतलब के सब रिश्ते नाते
देख देखकर बस मुस्काते
जकड़े बैठी हमें विवशता
हम मुस्कान कहाँ से लाते
कब बुनते नयनों में सपने?
गुजरी उम्र न पल भर सोये
लिखकर गीत रात भर--

निठुर नियति के राग पुराने
दुख बैठे हैं लिए बहाने
किस किससे हम ठगे गये हैं
पीड़ा कहे खड़ी सिरहाने
जीवन भर हम व्यथित हृदय को
सिर्फ निचोड़े और भिगोये
लिखकर गीत रात भर--

साथ नहीं हैं भले उजाले
पर कब हारे लिखने वाले
बात अलग है कदम- कदम पर
फूट रहे पाँवों के छाले
इन छालों की पीड़ाओं को
हम गीतों में रहे पिरोये
लिखकर गीत रात भर--

----- धीरज श्रीवास्तव




संक्षिप्त -परिचय
नाम-   धीरज श्रीवास्तव                                             
पिता-  स्व. रमाशंकर लाल श्रीवास्तव                                  
माता- स्व. श्रीमती शान्ती                                     
जन्मतिथि- 01-09-1974
वर्तमान पता- ए- 259, संचार विहार मनकापुर जनपद--गोण्डा (उ.प्र.)  पिन - 271308
स्थायी पता- ग्राम व पोस्ट - चिताही, जनपद- सिद्धार्थ नगर (उ.प्र.)

संपादन- मीठी सी तल्खियाँ (काव्य संग्रह), नेह के महावर (गीत संग्रह) साहित्य सरोज पत्रिका (उप संपादक)
                                                       प्रकाशन-  मेरे गांव की चिनमुनकी (गीत संग्रह) 'धीरज श्रीवास्तव के गीत( डॉ.सुभाष चंद्र द्वारा संपादित) सहित अनेक साझा संग्रह एवं राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय पत्र -पत्रिकाओं, व ई पत्रिकाओं में रचनाओं का निरन्तर प्रकाशन।

सम्मान--अनेक सम्मान एवं पुरस्कार।

संप्रति --- संस्थापक सचिव, साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, एवं "साहित्य रागिनी" वेब पत्रिका।                        मोबाइल नंबर- 8858001681
ईमेल- dheerajsrivastava228@gmail.com

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

कवि परिचय : गणेश गम्भीर जी प्रस्तुति वागर्थ

परिचय


गणेश गम्भीर

नाम- गणेश शंकर श्रीवास्तव
जन्मतिथि- 07 सितम्बर 1954
पिता- स्व० विश्वनाथ लाल
माता- स्व० इन्दुरानी
शिक्षा- परास्नातक

कृतियाँ-
तुम्हारे नाम के अक्षर - कविता संग्रह
फैसला दो टूक, संवत् बदले, वंश-वृक्ष का वन संकट में, शब्द हैं या शब्द के अक्षर, नहीं के आस-पास - सभी नवगीत संग्रह
रास्ता बर्फ़ है, साफ़गोई, अनुभव है जाना-पहचाना - सभी ग़ज़ल संग्रह

सम्पादन-
 'समकालीन गीत सोहराई' समवेत संकलन (नचिकेता जी के साथ सम्पादन) 
'विन्ध्य वैभव' - विन्ध्य महोत्सव समारोह ग्रन्थ 1999
 नवगीत पत्रिका- 'उत्तर'

विशेष-
अनेक समवेत संकलनों के सहयोगी कवि। 
देश की प्रायः सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। 
दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से रचनाओं का नियमित प्रसारण। 
 उ०प्र० हिन्दी संस्थान के 'बलवीर  सिंह रंग' पुरस्कार समेत अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित। 

सम्पर्क-

घास की गली, वासलीगंज, मीरजापुर,  उ०प्र०-231001
मोबाईल- 9335407539, 7985426007

सोमवार, 31 जनवरी 2022

परिचय : प्रस्तुति वागर्थ

परिचय :
कुमार शैलेन्द्र 
मूलनाम :शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय 
माँ : श्रीमती उमरावती देवी पाण्डेय
पिता : स्व.रामचन्द्र पाण्डेय 
जन्मतिथि : 02फरवरी 1955
जन्मस्थान : किशुनीपुर : ज़मानियाँ :गा़जी़पुर,उ.प्र.232329
विभागाध्यक्ष ,अँगरेजी
: अवकाशप्राप्त
गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय,परसथुआ रोहतास  ।
लेखन-रचनाकर्म : हिन्दी लेख, गद्य  कविता,गीत,ग़ज़ल,गीतिका,नवगीत,दोहे,आंग्लभाषा काव्य ।
प्रकाशित : "धूप लिफाफे में"-नवगीत संग्रह
              "आइने की पीठ पे कलई नहीं"नयी कविता संग्रह
               "नब्ज़ छूने की किसे फुर्सत"-नवगीत संग्रह --प्रकाशनाधीन
               भोजपुरी काव्य संग्रह एवं एक अँगरेजी काव्यसंग्रह 
               तथा चार अन्य गीत/नवगीतसंग्रह प्रकाशनोन्मुख।   
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में मेरी प्रकाशित रचनाएँ और लेख :   कादम्बिनी,वदीप,नवनीत,संकल्य,,जयन्तिका,जमदग्निवीथिका,भोजपुरी माटी,भोजपुरी लोक,बेला                                                दैनिकस्वतंत्र भारत,दैनिक जागरण,हिन्दुस्तान ..आदि ।
*सम्मान-पुरस्कार,अलंकरण: "काव्यशास्त्री" हिन्दी अकादमी,हैदराबाद।"करमवीर पुरस्कार" (आइ-कांगो,UNO)
"मैगर सिंह नवगीत सम्मान"-गहमर गा़जी़पुर।
अध्यक्षता-मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन(उमरियाइकाई)
**काव्यपाठ--दूरदर्शन केन्द्र मऊ,आकाशवाणी वाराणसी और गोरखपुर।साथ ही कई अखिल भारतीय काव्यमंचों से काव्यपाठ का अवसर।
सम्पर्क मोबाईल-----
--9450723971.
: #कुमारशैलेन्द्र

शनिवार, 22 जनवरी 2022

कवि परिचय में सौरभ पाण्डेय : प्रस्तुति वागर्थ ब्लॉग



संक्षिप्त परिचय

सौरभ पाण्डेय

जन्मतिथि             : 3 दिसम्बर 1963

पता                  : एम-2 / ए-17, एडीए कॉलोनी, नैनी, प्रयागराज - 211008, उप्र, भारत

संपर्क                 : +91-9919889911

मेल-आइडी             : saurabh312@gmail.com

शिक्षा                 : स्नातक (गणित), कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में परास्नातक

पुस्तकें व कॉलम        : 
परों को खोलते हुए शृंखला (सम्पादन), 
इकड़ियाँ जेबी से (काव्य-संग्रह), 
छंद-मञ्जरी (छन्द-विधान), 
गीत-प्रसंग (सम्पादन), 
राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशन, दूरदर्शन-आकाशवाणी से काव्यपाठ

विधा                 : गीत-नवगीत, गजल, मुक्तछन्द, शब्द-चित्र, अतुकान्त शैलियाँ, समीक्षा-आलोचनाएँ, सम-सामयिक आलेख आदि.

रचना-भाषा            : हिन्दी, भोजपुरी

सम्बद्ध मंच            : प्रबन्धन सदस्य, ई-पत्रिका ओपनबुक्सऑनलाइन; सदस्य सलाहकार समिति, अंजुमन (अर्द्धवार्षिक पत्रिका)

सम्मान               :

हिन्दी प्रतिभा सम्मान,
अनाममण्डली प्रशंसा-पत्र, काठमाण्डू,
रमेश हठीला शिवना सम्मान,
गीतिकाश्री सम्मान,
रंगवीथिका सम्मान,
साहित्य-सर्जन शिखर सम्मान,
साहित्य शिरोमणि सम्मान, भारतीय साहित्य संस्था,
‘छंद-विशारद’, अखिल भारतीय दिव्य-साहित्य सम्मान .. इत्यादिक.. 
 ********

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

प्रभुदयाल मिश्र (PD MISHRA) प्रस्तुति : वागर्थ ब्लॉग

परिचय

                                            

प्रभुदयाल मिश्र (PD MISHRA)      

जन्म – बर्माडांग (ग्राम), टीकमगढ़ (16 अक्तूबर 1946)  
शिक्षा-​एम.ए. अंग्रेजी साहित्य, विश्वविद्यालय सागर वर्ष 1968
भ्रमण-​(1) वर्ष 1968-69 में महर्षि महेश योगी के साथ  आध्यात्मिक
  पुनरुत्थान आन्दोलन के सिलसिले में संपूर्ण भारत यात्रा ।​
(2) वर्ष 1989 में मध्य एशिया के ताजिकिस्तान और उजवेगिस्तान
  गणराज्यों में गीता और भारतीय योग पर व्याख्यान ।
(3) 2004, 2010, और 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका में योग और वैदिक व्याख्यान  
(4) 2014 अरब अमीरात (दुवई) ताजिक इण्डियन योगा सीक्रेट का लोकार्पण
(5) 2015 मारीशस, अंतररास्ट्रीय रामायण सम्मलेन  
जीवन-यापन- मध्य प्रदेश शासन की वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा से निवृत्ति अनन्तर विश्वविद्यालयीन परामर्श,  प्राध्यापन, लेखन और अनुसंधान 
​दीक्षा​  - साहित्य, योग, शक्तिपात, वेद और वेदान्त 
​प्रकाशित कृतियां​-
1. सौंदर्यलहरी काव्यानुवाद -वर्ष 1990
2.​ दी गीता फार आल -1994
3.​ सबके लिए गीता-1996
4.​ उत्तर पथ 1998
5.​ मैत्रेयी 1999
6.​ वेद की कविता (वैदिक सूक्तों का काव्यान्तर) 2001
7.​ दी होली वेदाज फार आल-2003
8. मध्य प्रदेश स्वायत सहकारिता अधिनियम समीक्षा (हिंदी और अंगरेजी)   
9. छत्तीसगढ स्वायत्त सहकारिता अधिनियम की गवेषणात्मक समीक्षा (अंग्रेजी और हिन्दी)
10. वेद की कहानियां - 2004
11. सब के लिए वेद - 2005
12. योग के सात आध्यात्मिक नियम-अनुवाद- 2006
13. सौन्दर्य लहरीः तंत्र दृष्टि और सौन्दर्य सृष्टि- 2007/2012 
14. ईश्वर का घर है संसार - 2008
15. वेद पुष्पांजलि भाग- 1 (हिंदी अनुवाद) 2009  
16. वेद पुष्पांजलि भाग -2 (हिंदी अनुवाद) 2013   
17. यात्रा- अन्तर्यात्रा- 2013 
18. केशव की कविता भूमि के दूर्वा- दल-2013 
19. The way Farther- 2013
20. World: the abode of God- 2013
21. Tajik Indian Yoga Secrets- 2013
22. देवस्य काव्यम् -2013  
23. वेद-कविता-2015  
24. उद्धव गीता-2016  
25. अर्धालियों के पूर्णाकार- 2016  
26. व्यसायियों के लिए गीता (अनुवाद)- 2016 
27. वैदिक सूक्तों का साहित्य- सन्देश-2017 
28. A Vedic View of Supreme World Order-2019     
29. सूर्या (वैदिक उपन्यास)- 2019 
30. Veda, Vedant, Yoga and Sanatan Dharm-2019
31. Kshamadevi Rao (Translation) Saahitya Akedemy Delhi- 2020 
32. Brahmvaadini Veda Mantra Commentary (Translation)- 2021 
प्रकाश्य 
1. Krishna: Gita, Bhaagwat and Mahaabhaarat 
2.  सगुण-निर्गुण ईश्वर: श्री राम-कृष्ण   
शोध पत्र प्रकाशन और प्रस्तुतियाँ   
राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, विश्वविद्यायीन और विदेश यात्रा काल तथा वेबिनार में साहित्य, दर्शन, अध्यात्म और योग संबंधी 26 शोध आलेख का प्रकाशन और प्रस्तुतीकरण ।  
सम्पादन  
साहित्य, दर्शन, अध्यात्म और भाषा संबंधी लगभग 10 पुस्तकें, जीवनियाँ और लेख संग्रह   
सम्मान
1. मध्य प्रदश संस्कृत अकादमी द्वारा ‘व्यास पुरस्कार’ 1997  
2. मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा पुष्कर सम्मान 2004  
3. भारत एक्सीलेन्सी एवार्ड 2006                   
4. महाकवि केशव सम्मान 2010 (श्री वीरेंद्र केशव साहित्य परिषद, टीकमगढ़)   
5. सामाजिक ‘प्रणाम’ हिंदी भवन, भोपाल 2011 
6. अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मान 2014 
7. देव भारती सम्मान 2015  
8. अक्षर शिल्पी सम्मान 2017, अभिनव कला परिषद् भोपाल 
9. सारस्वत- साधना सम्मान 2017, भोपाल मेला उत्सव समिति  
10. तुलसी सम्मान -2018, मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी  
11. वृजवल्लभ  आचार्य  सम्मान 2021, मध्य प्रदेश लेखक संघ    
सम्प्रति:​   अध्यक्ष महर्षि अगस्त्य वैदिक संस्थानम्  और प्रधान संपादक 'तुलसी मानस भारती' भोपाल 
संपर्क​:    35ए ईडन गार्डन, कोलार रोड, भोपाल म.प्र.462016     मोबाइल 9425079072
ईमेलः  pdmishrabpl67@hotmail.com, prabhu.d.mishra@gmail.com 
      Web-www.vishwatm.com, Youtube-brahmram, facebook-Prabhu Mishra, Blogspot.com-Vishwatm, Speaking Tree- PD Mishra, Twitter-@PDMishra and Prabhudayal Mishra –Academia-edu.

मंगलवार, 30 नवंबर 2021

परिचय माहेश्वर तिवारी प्रस्तुति : वागर्थ

साहित्यिक परिचय
नाम ः माहेश्वर तिवारी
पिता का नाम ः स्व. श्री श्यामबिहारी तिवारी
माता का नाम ः स्व. श्रीमति चन्द्रावती तिवारी
जन्मतिथि ः 22 जुलाई, 1939
जन्मस्थान ः ग्राम-मलौली, ज़ि़ला-बस्ती (संतकबीर नगर)
सृजन ः 1951 से पारंपरिक छनद (सवैया) में तथा सन् 1953 से गीत लेखन से जुड़ाव
कृतियाँ ः ‘हरसिंगार कोई तो हो’, ‘नदी का अकेलापन’, ‘सच की कोई शर्त नहीं’ एवं
‘फूल आए हैं कनेरों में’ (सभी नवगीत-संग्रह)
प्रकाशनाधीन ः लगभग आधा दर्जन नवगीत-संग्रह तथा एक निबंध-संग्रह प्रकाश्य
प्रकाशन ः सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों- आज, दैनिक जागरण, सन्मार्ग, नवभारत
                  टाइम्स, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, हिन्दुस्तान आदि, साहित्यिक पत्रिकाओं-
                  कल्पना, ज्ञानोदय, धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, कादम्बिनी, नवनीत, लहर,
                  उत्तरार्द्ध,पहल, शब्द, उत्कर्ष, नया प्रतीक आदि तथा अनेक समवेत संग्रहों-
                  ‘पाँच जोड़ बाँसुरी’ (ज्ञानपीठ), ‘एक सप्तक और’ (मिलन मंदिर कलकत्ता),
‘श्रेष्ठ हिन्दी गीत संचयन’ (साहित्य अकादमी), ‘नवगीत दशक-2’, नवगीत अर्द्धशती (पराग प्रकाशन,दिल्ली) ‘यात्रा में साथ-साथ’, गीतायन (नवनीत प्रकाशन, वाराणसी), सप्तपदी-5 (अयन प्रकाशन, दिल्ली) शताधिक गीत-संकलनों में गीतों का प्रकाशन
भूमिका लेखन ः हिन्दी तथा उर्दू की लगभग 120 काव्य-कृतियों की भूमिका का लेखन
अनुवाद ः कुछ रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेज़ी और फ्रेंच में अनुवाद
प्रसारण ः दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, पटना, रांची, जालंधर, अहमदाबाद
                  आदि तथा आकाशवाणी केन्द्र इलाहाबाद, दिल्ली, छतरपुर, लखनऊ, भोपाल,
                  पटना, रांची, जालंधर, रायपुर, नजीबाबाद, बरेली, रामपुर, पोर्टब्लेअर आदि से
अनेकबार कविता कार्यक्रम प्रसारित, 1984 से 2005 के मध्य 2 बार सर्वभाषा कविसम्मेलन में गुजराती व उड़िया में अनुवाद
प्रसारण-विशेष ः आकाशवाणी के केन्द्रीय निदेशालय द्वारा 3 घंटे के लम्बे साक्षात्कार व काव्य-पाठ की
आर्काइव के लिए रिकार्डिंग
सम्प्रति ः लगभग दो दशक तक प्राध्यापन तथा पत्रकारिता से जुड़े रहने के पश्चात स्वतंत्र लेखन                
पाठ्यक्रम में ः देश के कई विश्वविद्यालयों के हिन्दी स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में रचनाएं
सम्मिलित
विशेष ः नवगीतों का विभिन्न भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेज़ी में अनुवाद तथा कैसेट
                  काव्यमाला (वीनस कं0)
सम्मान ः उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘यश भारती’ पुरस्कार से पुरस्कृत, उ0प्र0 हिंदी संस्थान से
‘साहित्य भूषण’ तथा नवगीत-संग्रह ‘हरसिंगार कोई तो हो’ पुरस्कृत, विष्णु प्रभाकर स्मृति
सम्मान (बरेली), हिन्दी सेवा सम्मान (रोटरी इंटरनेशनल), ‘वीरेन्द्र मिश्र सम्मान’ (हरसूद,
म0प्र0 एवं अनुभव प्रकाशन (ग़ाज़ियाबाद), पुनर्नवा साहित्य सेवा सम्मान (फैज़ाबाद),
समन्वय सृजन सम्मान (सहारनपुर), कविश्री (भारतीय साहित्य सम्मेलन प्रयाग), अखिल
भारतीय परिवार सम्मान (मुम्बई), सुधाबिन्दु स्मृति सम्मान (गोरखपुर), डा. शम्भूनाथ सिंह
नवगीत सम्मान(वाराणसी),संस्था-मंथन से ‘श्रेष्ठ नवगीतकार सम्मान’,सिन्दूर ट्रस्ट कानपुर
से ‘रामस्वरूप सिन्दूर नवगीत सम्मान’ सहित देश की शताधिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
स्थायी पता ः ‘हरसिंगार’, ब/म - 48, नवीन नगर, काँठ रोड, मुरादाबाद - 244001
ई-मेल ः maheshwarjee@gmail.com    
मोबाइल ः 09456689998, 07599294440

बुधवार, 24 नवंबर 2021

परिचय कवि लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रस्तुति वागर्थ

 
साहित्यिक परिचय
लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
पिता--स्व. श्री अमरनाथ लाल श्रीवास्तव
माता--स्व. श्रीमती लीला श्रीवास्तव
स्थायी पता--ग्राम-कैतहा, पोस्ट-भवानीपुर, जिला-बस्ती
                 272124 (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा--बी. एससी., बी. एड., एल. एल बी., बी टी सी.
(शिक्षक, साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता)
व्यवसाय--शिक्षण कार्य
सामाजिक कार्यब-प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश (अवैतनिक)
सचिव जॉगर्स क्लब बस्ती (अवैतनिक)
सदस्य प्रगतिशील लेखक संघ-बस्ती (उ. प्र.)
लेखन की विधा --कविता/कहानी/लघुकथा/लेख/व्यंग्य/बाल साहित्य/समीक्षा
मोबाइल 7355309428
ईमेल laldevendra204@gmail.com
प्रकाशन

पत्रिका-- (अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय)
छत्तीसगढ़ मित्र, भाषा, संवाद, साहित्य अमृत, सरस्वती सुमन, मुद्राराक्षस उवाच, हरिगंधा, वीणा, प्रगतिशील साहित्य, साहित्य परिक्रमा, सेतु, नव निकष, संवदिया, सर्वभाषा, अभिनव प्रयास, चाणक्य वार्ता, आलोक पर्व, साहित्य समय, नेपथ्य,  हिंदुस्तानी ज़बान, हिंदुस्तानी युवा, आत्मदृष्टि, साहित्य संस्कार, प्रणाम पर्यटन, लोकतंत्र की बुनियाद, सत्य की मशाल, क्षितिज के पार, आरोह अवरोह, यथार्थ, उजाला मासिक, संगिनी, सृजन महोत्सव, साहित्य समीर दस्तक, सुरभि सलोनी, अरुणोदय, हॉटलाइन, फर्स्ट न्यूज़, गुर्जर राष्ट्रवीणा, कर्मनिष्ठा, नया साहित्य निबंध, शब्द शिल्पी, साहित्य कलश, कर्तव्य चक्र, हॉटलाइन, देव चेतना, प्रकृति दर्शन, टेंशन फ्री, द इंडियन व्यू, साहित्य वाटिका, गोलकोण्डा दर्पण, अपना शहर, पंखुड़ी, अविरल प्रवाह, ध्रुव निश्चय वार्ता, कला यात्रा, आर्ष क्रांति, कर्म श्री, मधुराक्षर, साहित्यनामा, सोच-विचार, भाग्य दर्पण, सुबह की धूप, अरण्य वाणी, नव किरण, तेजस, अक्षय गौरव,  प्रेरणा-अंशु, साहित्यञ्जली प्रभा, कविताम्बरा, मरु-नवकिरण, संपर्क भाषा भारती, सोशल संवाद, राष्ट्र-समर्पण, रचना उत्सव, मुस्कान-एक एहसास, साहित्यनामा (द फेस ऑफ इंडिया), खुशबू मेरे देश की, माही संदेश पत्रिका, हिंदी की गूँज, पुरुरवा, समर सलिल, सच की दस्तक, रजत पथ, द अंडर लाइन, जगमग दीपज्योति, साझी विरासत, आदित्य संस्कृति, इंडियन आइडल, साहित्य कुंज, सृजनोन्मुख, सोशल संवाद, समयानुकूल, अनुभव, परिवर्तन, चिकीर्षा, मानवी, सहचर, राष्ट्र समर्पण, प्रतिध्वनि, शबरी, शालिनी, विश्वकर्मा वैदिक समाज, कौमुदी, साहित्यरंगा, साहित्य सुषमा, काव्य प्रहर, काव्यांजलि कुसुम, संगम सवेरा, हिंदी ज्ञान-गंगा, एक कदम, संगम सवेरा, स्वर्णाक्षरा काव्य धारा, अविचल प्रभा, काव्य कलश, नव साहित्य त्रिवेणी, भावांकुर, अवसर, पृथक, तमकुही राज, विचार वीथिका, लक्ष्य भेद, साहित्य अर्पण, सुवासित, तेजस, युवा सृजन, जय विजय, जयदीप, नया गगन आदि पत्रिकाओं में 1000 से अधिक कविताएँ, कहानियाँ व लघुकथाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं और सतत प्रकाशित हो रही हैं।

बाल पत्रिका---(राष्ट्रीय स्तर की)
साहित्य अमृत, देवपुत्र, बाल किलकारी, बच्चों का देश, चिरैया, बच्चों की प्यारी बगिया, सोच विचार, कल्लोलिनी, बाल किरण, बचपन, किलोल, चहल पहल, पायस, नटखट चीनू, बाल मंथन, उजाला मासिक, जिज्ञासा, हरिभूमि, पंजाब केसरी, दैनिक नवज्योति, विजय दर्पण टाइम्स, हम हिंदुस्तानी (अमेरिका), हिंदी एब्रॉड (कनाडा) आदि बाल पत्रिकाओं में 100 से अधिक बाल कविताएँ प्रकाशित हो चुकी हैं व लगातार प्रकाशित हो रही हैं।

समाचार पत्र--(अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय)

(साप्ताहिक समाचार पत्र)
हिंदी एब्रॉड (कनाडा), हम हिंदुस्तानी यूएसए (अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया), सत्य चक्र, आकोदिया सम्राट, निर्झर टाइम्स, हिलव्यू समाचार, रविपथ, कोलकाता सारांश, भदैनी मिरर, स्वैच्छिक दुनिया, अमर तनाव, शाश्वत सृजन, प्रिय पाठक, देवभूमि समाचार, बलिया एक्सप्रेस, सच की तोप, घूँघट की बगावत, राइजिंग बिहार, मार्गोदय।

(दैनिक समाचार पत्र)
विजय दर्पण टाइम्स, प्रभात खबर, पंजाब केसरी, लोकोत्तर, हरियाणा प्रदीप, प्रभात दस्तक, दैनिक जनकर्म, दैनिक किरण दूत, दैनिक क्रांतिकारी संकेत, नवीन कदम, राष्ट्रीय नवाचार, मयूर संवाद, प्रखर पूर्वांचल, दैनिक अश्वघोष, दैनिक युगपक्ष, दैनिक स्वर्ण आभा, कर्म कसौटी, डॉटला एक्सप्रेस, दिन प्रतिदिन, इंदौर समाचार, दैनिक नव ज्योति, घटती घटना, श्री राम एक्सप्रेस, दैनिक संपर्क क्रांति, स्टार समाचार, द वूमेन एक्सप्रेस, दैनिक कर्मदाता, दैनिक इमोशन, आप अभी तक, दैनिक अयोध्या टाइम्स, बिंदू प्रकाश, वेलकम इंडिया, जनमत की पुकार, युग जागरण, पुष्पांजलि टुडे, सहजसत्ता, हमारा मेट्रो, आधुनिक राजस्थान, स्वतंत्र दस्तक, गर्वित भारत, एक्शन इंडिया, अक्षर विश्व, अग्निवर्षा, दिव्य हिमगिरि, लोकसदन, उज्जैन सांदीपनि, संजीवनी समाचार, तरुण प्रवाह, विनय उजाला आदि साप्ताहिक व दैनिक समाचार पत्रों में 500 से ज़्यादा कविताएँ, कहानियाँ व लघुकथाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं व लगातार प्रकाशित हो रही हैं।

काव्य संग्रह

(साँझा काव्य संकलन)
"साहित्य सरोवर", "काव्यांजलि", "बंधन प्रेम का" "अभिजना", "अभीति", "काव्य सरोवर", "निभा", "काव्य सुरभि", "अभिजना", "पिता,"कलरव वीथिका" "इन्नर", "आयाति", "नव किरण", "चमकते कलमकार", "मातृभूमि के वीर पुरोधा", "रंग दे बसंती", "शब्दों के पथिक", "कलम के संग-कोरोना से जंग" प्रकाशित व लगभग छह साँझा काव्य संकलन, एक लघुकथा साँझा संकलन प्रकाशनाधीन।

(एकल काव्य संग्रह)
1- "मृत्यु को पछाड़ दूँगा" (काव्य संग्रह - प्रकाशनाधीन)
2- "वो सुबह तो आएगी" (काव्य संग्रह - प्रकाशनाधीन)
3- "सूरज की नई जमीन" (कहानी संग्रह - प्रकाशनाधीन)

बाल कविता संग्रह-
1- "प्यारा भारत देश हमारा" (प्रकाशित)
2- "बच्चे मन के सच्चे" (प्रकाशनाधीन)

संचालन
 "नव किरण साहित्य साधना मंच" बस्ती (उत्तर प्रदेश)

*सम्मान/पुरस्कार*-- राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कलमकार मंच द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 2019-20 के 'कलमकार पुरस्कार' में तृतीय स्थान के लिए चयनित, "साहित्य सरोवर", साहित्य साधक अलंकार सम्मान-2019, "काव्य भागीरथ सम्मान", "अभिजना साहित्य सम्मान", "अभीति साहित्य सम्मान", "मधुशाला काव्य सम्मान", "वीणा वादिनी सम्मान-2020", " काव्य श्री सम्मान-2020", "काव्य सागर सम्मान" सहित तीन दर्जनों से अधिक साहित्यिक सम्मान व प्रशस्ति पत्र व कई सामाजिक संस्थाओं व संगठन द्वारा सम्मानित।

संपादन

(पत्रिका)
1-  'नव किरण' मासिक ई-पत्रिका का संपादन।
2- 'बाल किरण' मासिक ई-पत्रिका का संपादन।
3- 'तेजस' मासिक ई-पत्रिका का सह-संपादन।

(पुस्तक)
1- राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन
"नव किरण", "नव सृजन" व "सच हुए सपने" का संपादन।
2- एकल काव्य संग्रह 
"प्रेम पीताम्बरी", "दरख़्त की छांव", "अनूठे मोती", "जीवन धारा", "अनुभूति-1", "अनुभूति-2," व "देहरी धरे दीप" का संपादन।
3- एकल कहानी संग्रह*- "प्रेम-अंजलि" का संपादन।

शनिवार, 20 नवंबर 2021

परिचय प्रतिभा प्रभा प्रस्तुति : वागर्थ

परिचय 



नाम -    प्रतिभा प्रभा 
शिक्षा - परास्नातक (हिन्दी साहित्य) 
           एकल विषय संस्कृत से स्नातक
            एनटीटी।
संप्रति - हिन्दी अध्यापिका एवं 'नया साहित्य निबंध' पत्रिका के संपादक मंडल में शामिल।
प्रकाशित पुस्तक - "जो मैंने लिखा नहीं" (कविता संग्रह) 
प्रकाशित साझा संग्रह  - "कारवाँ" 
प्रकाशाधीन कविता संग्रह - "सखि री"
प्रतिष्ठित पत्र - पत्रिकाओं एवं ई - पत्रिकाओं में कविता एवं लेख का प्रकाशन। लोकानुरंजन संसार की संस्थापिका।
कार्यानुभव - आकाशवाणी ओबरा सोनभद्र एवं आकाशवाणी वाराणसी में उद्घोषिका। अखण्ड भारत त्रैमासिक पत्रिका में सह-सम्पादिका। लघु फिल्म 'विज़न' में अभिनय। बचपन एक्सप्रेस में पत्रकारिता। 
विशेष उपलब्धियाँ - वाराणसी सहोदया द्वारा "शिक्षा रत्न" सम्मान - 2018। हिन्दी सजल सर्जना समिति 'मथुरा' (उo प्रo) द्वारा अतिथि सम्मान। अखण्ड भारत एवं काव्य संगम के अंतर्गत "साहित्य सेवी" सम्मान - 2019। नैतिक शिक्षा संस्थान द्वारा "शिक्षा गौरव" सम्मान 2020। विश्व हिन्दी शोध संवर्धन अकादमी द्वारा "हिन्दी भाषा भूषण" सम्मान 2021। "काशी गौरव रत्न"‌ सम्मान 2021।

बुधवार, 3 नवंबर 2021

परिचय कवि नाम : ओम निश्‍चल


परिचय
नाम :  ओम निश्‍चल 
मूल नाम : डॉ.ओम कुमार मिश्र
जन्म : 15 दिसम्बर 1958, ग्राम : हर्षपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए. (संस्‍कृत),लखनऊ विश्‍वविद्यालय; एम.ए(हिंदी),पीएचडी- हिंदी, पत्रकारिता में पोस्‍टग्रेजुएट डिप्‍लोमा। 
भाषा : हिंदी, संस्‍कृत, पालि, अंग्रेजी।
विधाएँ : कविता, गीत, आलोचना, निबंध, संस्‍मरण, भाषा, अनुवाद एवं बालगीत । 
मुख्य कृतियाँ
कविता संग्रह : शब्द सक्रिय हैं ; कुदरत की लय (बालगीत संग्रह)
आलोचना : द्वारिकाप्रसाद माहेश्वरी : सृजन और मूल्यांकन ; शब्‍दों से गपशप : अज्ञेय  से अष्‍टभुजा शुक्‍ल; कुँवर नारायण: कविता की सगुण इकाई; समकालीन हिंदी कविता:ऐतिहासिक  परिप्रेक्ष्‍य ; कविता के वरिष्‍ठ नागरिक ; कविता में स्‍त्री प्रत्‍यय(स्‍त्री विमर्श और कविता-2021) कविता की वैचारिकी (2021) ; साठोत्‍तर हिंदी कविता में विचार तत्‍व; चर्चा की गोलमेज पर अरुण कमल ;  कवि विवेक-जीवन विवेक ।  
निबंध : व्यावसायिक हिन्दी;  भाषा की खादी  
संस्‍मरण : खुली हथेली और तुलसीगंध
विनिबंध : कैलाश वाजपेयी ;  कुँवर नारायण (साहित्‍य अकादेमी)
सह लेखन: बैंकिंग वाड्.मय सीरीज(पांच खंड) : बैंकिंग  शब्‍दावली/  बैंकों में हिंदी पत्राचार :  स्‍वरूप एवं संप्रेषण/ बैकों में हिंदी प्रशिक्षण: प्रबंध एवं  पाठ्यक्रम/ बैंकिंग अनुवाद:  प्रविधि  एवं  प्रक्रिया / बैंकों  में टिप्‍पण-आलेखन। 
संपादन : द्वारिकाप्रसाद माहेश्वरी रचनावली; विश्‍वनाथ प्रसाद तिवारी : साहित्‍य का स्‍वाधीन विवेक; जियो उस प्‍यार में जो मैंने तुम्‍हें दिया है : अज्ञेय की प्रेम कविताएँ ; आश्‍चर्य की तरह खुला है संसार : अशोक वाजपेयी की प्रेम कविताएं; मॉझी न बजाओ वंशी :केदारनाथ अग्रवाल की प्रेम कविताएं।  अज्ञेय आलोचना संचयन ; हत्‍यारे उतर चुके हैं क्षीरसागर में --लीलाधर मंडलोई की कविताएं ; प्रतिनिधि कविताएं: लीलाधर मंडलोई; प्रतिनिधि कविताएं : मलय ; अन्‍यव एवं अन्‍विति : साहित्‍य के परिसर में कुँवर नारायण ; कुंवर नारायण:कवि का उत्‍तर जीवन; अदम गोंडवी और उनकी शायरी;  बनाया है मैंने ये घर धीरे धीरे : रामदरश मिश्र की गजले; गजल में आपबीती : मुनव्‍वर राना की गजलें; मैं कोई एक रास्‍ता जैसे: हरिओम की गजलें; धरती की सतह पर: अदम गोंडवी की ग़ज़लें, मत चरागों को हवा दो : सुरेन्‍द्र चतुर्वेदी की ग़ज़लें ; कड़ी धूप में नंगे पैरों : माधव कौशिक की ग़ज़लें। 
सह संपादन : अधुनान्तिक बांग्ला कविता(बांग्‍ला कविता संचयन),  तत्‍सम् शब्‍दकोश
सम्मान
हिन्‍दी अकादमी द्वारा नवोदित लेखक पुरस्‍कार।
उत्‍तर प्रदेश हिंदी संस्‍थान द्वारा 'शब्‍दों से गपशप' के लिए आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल आलोचना पुरस्‍कार।
जश्‍ने अदब द्वारा 'शाने हिंदी खिताब' ।
विचार मंच कोलकाता द्वारा 'प्रोफेसर कल्‍याणमल लोढ़ा साहित्‍य सम्‍मान'। 

संपर्क
जी - 1/506 - ए, दाल मिल रोड,  उत्‍तम नगर, नई दिल्‍ली-110 059
फोन
91-9810042770 ; 8447289976 ;   91-11-45769164 
ई-मेल
 dromnishchal@gmail.com, omnishchal@gmail.com

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

परिचय : मनोज जैन


25, दिसम्बर,1975
 जन्म स्थान :ग्राम बामौर कला ,जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
शिक्षा : अंग्रेजी साहित्य में स्नात्कोत्तर, डी .एड.
प्रकाशित कृतियाँ- 
एक बूँद हम (नवगीत संग्रह 2011) 
धूप भरकर मुट्ठियों में (नवगीत संग्रह 2021)
अनेक शोध सन्दर्भ ग्रन्थों में नवगीत सम्मिलित
सोशल मीडिया के चर्चित (नवगीत पर एकाग्र साहित्यिक) समूह
 ~ ।।वागर्थ।। ~
      के संचालक
प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का नियमित प्रकाशन 
आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से समय समय पर प्रसारण
पता :106 विट्ठल नगर गुफामन्दिर रोड़ लालघाटी भोपाल 462030
मोबाइल 9301337806

सोमवार, 20 सितंबर 2021

परिचय डाक्टर मृदुला सिंह

  परिचय 
------------------------ 
नाम-  डाक्टर मृदुला सिंह प्राध्यापक हिन्दी शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर 
शिक्षा - एमए, पी- एच डी 
सम्प्रति- प्राध्यापक हिन्दी शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर ( मप्र)
सेवा अवधि-37 वर्ष 
प्रयास- 1   आकाशवाणी अंबिकापुर (सरगुजा)एवं  आकाशवाणी  जबलपुर  से कविताओं  और आलेखों  का  प्रसारण ।
2 राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय  सामाजिक ,साहित्यिक संगोष्ठियों में  सहभागिता ।
3 विभिन्न  पत्र-पत्रिकाओं में  गद्य व पद्य अभिरचनाओं का प्रकाशन ।
संस्थागत  संबद्धता-1 संबोधन  साहित्य एवं  कला परिषद, मनेन्द्रगढ 
2महिला  समिति, मनेन्द्रगढ 
3 रोटरी पश्चिम, जबलपुर 
4पाथेय,जबलपुर 
लेखन-कविता, आलेख एवं  समसामयिक विषयों पर चिंतन 
प्रकाशन-वैज्ञानिक अध्यात्मवाद-पुस्तक
विविध  शोध  आलेख और चिंतन
और प्रकाश  बढ़ता ही गया-अनुदित कृति
आस्था के अक्षत-काव्य-संग्रह 
सम्मान-1 मधुरिमा  रत्न,इतिहास  एवं  पुरातत्व शोध संस्थान  ,बालाघाट(मप्र)31 दिसम्बर 2005
2 शिक्षाविद् सम्मान, पाथेय जबलपुर (मप्र)
3 सर्वश्रेष्ठ लेखिका  रत्न, 
इतिहास  एवं  पुरातत्व शोध संस्थान, बालाघाट (मप्र) 2007
न्यू ऋतम्भरा साहित्य  सम्मान, 2008 छत्तीसगढ़ 
5 सृजन  अलंकरण, पाथेय संस्था जबलपुर 
6 राष्ट्रीय  विद्या विभूति विद्श्री,पुरातत्व शोध  संस्थान  बालाघाट (मप्र) 2016
 7 राष्ट्रीय  काव्य  कल्पज्ञ विद्श्री, पुरातत्व  शोध  संस्थान, बालाघाट 17फरवरी 2017
8 राष्ट्रीय स्वर्णलता विद्श्री, इतिहास  एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट ,18फरवरी  2018
9 राष्ट्रीय  साहित्य प्रसार भूषण  विद्श्री इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट (मप्र)19 फरवरी 2019
10 भानु साहित्य  सम्मान, भानु प्रतिष्ठान, सिनामंगल,काठमांडू, नेपाल 
साहित्य  संचय शोध संवाद, फाउण्डेशन, सोनिया  विहार,दिल्ली, संयुक्त तत्वावधान 
11 साहित्य  शिरोमणि-पुरातत्व  संग्रहालय बालाघाट 21 मार्च  2021
12 राष्ट्रीय  राष्ट्र  भाषा  स्वाभिमान विद्श्री, इतिहास  एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट 21 मार्च 2021
इतिहास विद्श्री  विश्व  पुरातत्व  धरोहर  दिवस,इतिहास  एवं  पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट मार्च 2020 प्राप्त 2021
उपलब्धियां- 1इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट, संस्था सदस्य 
2 अनुसंधान  रिसर्च  जनरल, शासकीय  मोहन हरगोविन्ददास गृहविज्ञान एवं  विज्ञान  महिला  महाविद्यालय, जबलपुर  ( मप्र) सलाहकार  बोर्ड  सदस्य 
3 इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट-अध्यक्ष,जबलपुर  इकाई
प्रकाशित  रचनाएँ-उत्सव, यादें-हिन्दी  त्रैमासिक-अंक 1,वर्ष  16
2-कविताएं-गंगोत्री, अंक19 पृ 32
शोध  पत्र-40 राष्ट्रीय  संगोष्ठी 
04 अन्तर्राष्ट्रीय  संगोष्टी
हिन्दी विभाग  की सदस्य  डाक्टर मृदुला सिंह प्राध्यापक हिन्दी शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर, ने भानु प्रतिष्ठान  काठमांडू, एवं  शोध संवाद  फाउण्डेशन, दिल्ली  की अन्तर्राष्ट्रीय  संगोष्ठी  29-30नवम्बर 2020 साथ  ही जिज्ञासा  की कार्यशाला 24 से 29 नवम्बर 2020 में  अपनी  सहभागिता  दी।इनकी  एक पुस्तक  काव्य  संग्रह  के  रूप  में 'आस्था  के अक्षत' शीर्षक  से प्रकाशित  हुई ।इनके इस वर्ष  के  अन्य  प्रकाशन कविता  के रूप  में 'उत्सव ', आशायें  जीवन  की और 'जीवन गीत 'रहे । सम्मान  जो इन्हें  इस वर्ष  प्राप्त  हुए, वे हैं- भानु साहित्य सम्मान काठमांडू एवं  दिल्ली, इतिहास विद्श्री, राष्ट्रीय  राष्ट्र  भाषा स्वाभिमान विद्श्री, इतिहास  एवं पुरातत्व शोध संस्थान, बालाघाट (म प्र)। अनुसंधान, रिसर्च  जनरल, शासकीय मोहन
लाल  गोविन्ददास विज्ञान  एवं गृहविज्ञान  महिला  महाविद्यालय, जबलपुर- सलाहकार-बोर्ड सदस्य, इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट-अध्यक्ष, जबलपुर  इकाई  एवं मिनिस्ट्री ऑफ फायनेंस का सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसियेशन'ब्रान्ज कैटिगरी,इनकी  उपलब्धि रही।
2423,पुष्प कुञ्ज  कालोनी, गणेश  मंदिर के पास गोरखपुर, जबलपुर  पिन  482001

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

कवि परिचय में डाॅ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव : प्रस्तुति वागर्थ



डाॅ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव : 

संक्षिप्त परिचय: 

जन्म : 1973 ग्राम -पोस्ट मधुकरपुर , जनपद -रायबरेली (उ.प्र.)
पिता का नाम - श्री शिवा शंकर‌ श्रीवास्तव
माता का नाम- स्व. विमला श्रीवास्तव
 आरंभिक पढ़ाई-
रायबरेली (उ.प्र.)

उच्च शिक्षा-काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उ.प्र.)

प्रकाशन : 1-आलोचना की प्रगतिशील परंपरा 
          2- भूमण्डलीकरण और दाम्पत्य संबंध
3- कथाकार शिवमूर्ति( संपादन)
प्रकाशनाधीन:
शिल्पांचल का हिंदी कथा साहित्य

विभिन्न पुस्तकों और पत्रिकाओं में शोधपत्र प्रकाशित, साहित्यिक पत्रिकाओं में कविताएं , पुस्तक समीक्षाएं,एवं आलेख प्रकाशित


अध्यापन: बैसवारा पी. जी. काॅलेज, लालगंज, रायबरेली ,उ.प्र.

फिरोज़ गांधी काॅलेज , रायबरेली(उ.प्र.) 

संप्रति : एसोसिएट प्रोफेसर एवं‌ अध्यक्ष  -हिंदी विभाग, आसनसोल गर्ल्स काॅलेज, आसनसोल , प. बंगाल,713304

बुधवार, 15 सितंबर 2021

परिचय डॉ रामवल्लभ आचार्य

डाॅ. राम वल्लभ आचार्य
परिचय
जन्म - ४ मार्च १९५३ , भोपाल (म. प्र.)
पिता- स्व. पं. बृज वल्लभ आचार्य
शिक्षा - B. Sc., B.A.M.S.
व्यवसाय - चिकित्सा 
प्रकाशित कृतियाँ - राष्ट्र आराधन, गीत श्रंगार, सुमिरन, गाते गुनगुनाते, अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो, पांचजन्य का नाद चाहिये, जय जिनेन्द्र, परशुराम भजनांजलि (सभी गीत संकलन) ।
समवेत संकलनों में  सहभागिता  - शब्दायन,  गीत अष्टक - २, समकालीन गीत कोष, नयी सदी के स्वर ।
अन्य उल्लेखनीय तथ्य - विभिन्‍न पत्र - पत्रिकाओं में गीत, कहानी, व्यंग्य एवं साहित्य , धर्म, संस्कृति, विज्ञान एवं चिकित्सा संबंधी  लेखों का प्रकाशन । अाकाशवाणी द्वारा  AIR-65 के अंतर्गत अनुबंधित गीतकार । अाकाशवाणी एवं दूरदर्शन के क्षेत्रीय, प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय. नेटवर्क पर काव्यपाठ, वार्ता,  कहानी,  नाटक, टेलि फिल्म, संगीतबद्ध गीतों तथा संगीत रूपकों का प्रसारण । अनेक धारावाहिकों व टेलिफिल्मों के लिए शीर्षक गीतों तथा फिल्म अहिंसा के पुजारी के लिए गीतों का लेखन । वीनस,  टी. सीरीज,  ई. एम. आई. एवं अन्य कंपनियों द्वारा अनूप जलोटा, रूप कुमार राठौर, उदित नारायण,अनुराधा पौड़वाल, घनश्याम वासवानी,  कल्याण सेन राजेन्द्र काचरू, प्रभंजन चतुर्वेदी  सहित अनेक कलाकारों के स्वर में अाॅडियो- वीडियो कैसेट्स व सीडीज़ जारी । मधुकली वृन्द द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर आधारित संगीत रूपक " मुक्ति का महायज्ञ " की देश के अनेक मंचों पर दृश्य श्रव्य प्रस्तुति।
विशेष - महाकौशल, जागरण, राष्ट्र का आव्हान, गोराबादल एवं परशुधर के संपादकीय विभागों  का कार्यानुभव ।
प्रमुख सम्मान - अभिनव शब्द शिल्पी सम्मान, तुलसी साहित्य सम्मान, पवैया परस्कार ( गीत संग्रह- गीत श्रंगार के लिये) , साहित्य श्री सम्मान,  राष्ट्रीय नटवर गीत सम्मान, राजेन्द्र अनुरागी बाल साहित्य सम्मान,  साहित्य परिषद (म. प्र. शासन) का जहूर बख्श बाल साहित्य सम्मान, श्रेष्ठ साधना सम्मान,  चंद्र प्रकाश जायसवाल बाल साहित्य सम्मान, भारत भाषा भूषण सम्मान सहित अन्य अनेक सम्मान ।
पूर्व संपादक , प्रकाशक - "आरोग्य सुधा "(मासिक पारिवारिक स्वास्थ्य पत्रिका) 
प्रादेशिक अध्यक्ष - मध्य प्रदेश लेखक संघ ।
पता - 101,रोहित नगर फेस-1 बावड़िया कला, भोपाल म. प्र. 462.039 (निवास)
ई-3/325 अरेरा कलोनी भोपाल म. प्र.  462.016 (कार्यालय) ।

सोमवार, 13 सितंबर 2021

कवि परिचय श्यामलाल शमी



|| संक्षिप्त जीवन परिचय ||
---------------------------------

कवि का नाम : श्यामलाल शमी
जन्म : 15 जून, 1935 ई.
ग्राम-एलमपुर, अलीगढ़ [उ.प्र.]
शिक्षा : एम.कॉम. बारहसैनी कॉलेज
अलीगढ़, आगरा विश्वविद्यालय।

प्रकाशन एवं प्रसारण : पाँखुरियाँ नोंच दीं, हर डगर संत होती है, नयी रोशनी एवं नया उजाला [बाल-गीत संग्रह] एवं 'जो सहा सो कहा' गीत-नवगीत संग्रह प्रकाशित। गीतायन, अधर प्रिया, दहकते स्वर, आस्था के स्वर, ज्योति कलश, सादृश्य, समन्वय आदि काव्य-संग्रहों में गीत-नवगीत संगृहीत। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में गीत-नवगीत प्रकाशित। 'क्षत्रप सुनें' काव्य- संग्रह यंत्रवत। आकाशवाणी दिल्ली, लखनऊ, अल्मोड़ा, इलाहाबाद तथा दूरदर्शन केंद्र लखनऊ, भोपाल से साक्षात्कार के साथ गीत प्रसारित।

संपादन : 'संघर्ष के स्वर' [दलित-आदिवासी कवि-कवयित्रियों का वृहद काव्य-संकलन] संपादित। 'उत्तर प्रदेश रोजगार पत्रिका' प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, लखनऊ उ.प्र.तथा श्रावस्ती विशेषांक लखनऊ का संपादन।

सम्मान : दसवाँ अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य (युवा मंडल) गाजियाबाद द्वारा वर्ष- 2002 में वरिष्ठ साहित्य-सर्जक,आश्वस्त संस्था उज्जैन द्वारा 1994 में कबीर काव्य-रत्न सम्मान से सम्मानित।

देहावसान : 12 फरवरी, 2019 ई.।

सम्प्रति :  उत्तर प्रदेश राज्य सेवायोजन के क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पद से सेवानिवृत्त उपरांत, जीवन के अंतिम क्षणों तक स्वतंत्र लेखन।
---------------------------------------------------------

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

डाॅ अरुण तिवारी गोपाल


नाम-डाॅ अरुण तिवारी गोपाल 
उपनाम-गोपाल 
शिक्षा-एम एस सी(भौतिकी), एम ए        
       ( हिन्दी ,संस्कृत ), पी एच डी, नेट,
जन्मदिन-29अगस्त,          
           1973, ग्राम- कुढ़ावल ,पो -देरापुर,जिला -           -कानपुर देहात
व्यवसाय-अध्यापन 
कृतियाँ-उत्तरछायावादी काव्य धारा (523पृष्ठ का,शोध ग्रन्थ,2009),पसीजे तुम नहीं क्यों (नवगीत/गीत संग्रह, 2012),तुलसीदास के निराला और मानसमेरु के मंजुल(समीक्षा कृति,2011),साहित्य की असाहित्यिक गतिविधियां(निबंध संग्रह),सुमिरन(चुने हुए छायावादी गीत अद्यतन),द अन्डरलाइन पत्रिका के गीत  विशेषांक) का सम्पादन ,विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में नवगीत, गीत, गजलें, लेख, समीक्षा, समालोचना के शताधिक पत्रों में उपस्थिति। 

सम्मान/उपाधियां-1-पद्मेश प्राच्य विद्यापीठ,कानपुर द्वारा, 1994,'दुर्गा प्रसाददुबे'पुरुष्कार महामहिम राज्यपाल श्री मोतीलाल वोहरा जी के कर कमलों से। 
2-पारथ प्रेम समिति उरई द्वारा,' गीत ऋषि' सम्मान 2003
3-औरैया हिन्दी प्रोत्साहन निधि द्वारा 2009में, 
4-मानस संगम कानपुर द्वारा, 2017में 
5-'संस्कृति वाचस्पति '-कालिदास अकादमी दिल्ली से, 16-12-17को 
6-'प्रमोद तिवारी स्मृति सम्मान'महाकवि सारंग जी की संस्था, दीपांजलि से,4/8/18
7-उन्नाव की शब्दगंगा संस्था द्वारा 'शब्द साधक'सम्मान। 
8-विवेक भारती'की मनदोपाधि,2020,गोला,खीरी
प्रभृति संस्थाओं द्वारा अन्य पचासों सम्मान, पर असली सम्मान तो सृजन की प्रेरणा है।
सम्पर्क सूत्र-117/69,तुलसीनगर, काकादेव, कानपुर नगर,208025
aruntiwarigopal@gmail.com

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

परिचय रामअवतार सिंह तोमर'रास'


नाम-रामअवतार सिंह तोमर'रास'
पिता-श्री स्व•रन्धौर सिंह तोमर
माँ-श्री मती स्व•राजा बेटी सिंह
जन्म-०५मई१९५०
जन्म स्थान-ग्राम-भिडौसा, जिला-मुरैना मध्यप्रदेश। 
शिक्षा-एम•ए•बीएड, ए• व्ही •आर•
प्रकाशन-विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में गीत, नवगीत, गजल, दोहे, व स्वर्ण जयंती के अवसर पर साक्षारता मिशन द्वारा 'जागो'एवं 'उजाला' गीत संग्रह में सह सम्पादक व गीत। 
सम्मान-सिद्ध बाबा श्री भानुप्रताप शिक्षा एवं जन कल्याण समिति से'गीत श्री'महाराजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला साहित्य समिति से 'गीत गौरव'दृष्टि साहित्य संस्था गुना से 'साहित्य सेवी' हिन्दुस्तानी भाषा  ऐकेदमी नई दिल्ली से, हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान व ग्वालियर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री परमार साहित्य सम्मान। 
संम्प्रति-शिक्षा विभाग से शिक्षकीय कार्य से सेवा निवृत्त अब स्वतंत्र लेखन। 
सम्पर्क-न्यू कालोनी ३/बी/१४, विरला नगर, ग्वालियर मध्यप्रदेश। 
मो•८९८९४७२६११, ९७५३७३४८७१.


परिचय कवि भारतेन्दु मिश्र

परिचय
भारतेन्दु मिश्र 





इस कड़ी में अस्सी के दशक से गीत लिख रहे डॉ भारतेन्दु मिश्र के नवगीत प्रस्तुत हैं।'अंशुमलिनी' पत्रिका के नवगीत अंक(1988 ) का संपादन।पहला नवगीत संग्रह #पारो-1991 में प्रकाशित हुआ।#अभिनवगुप्त पर खण्डकाव्य (1994 ), ग्यारह नवगीतकारों के संकलनका संपादन-  #नवगीत एकादश( 1994),#कालाय तस्मै नमः( सतसई-1998)
छंदोबद्ध कविता की आलोचना #'समकालीन छंद प्रसंग'( 2013)अवधी नवगीत पुस्तक - 'कस परजवटि बिसरी'(2000 )
 नवगीतों के अलावा आप नवगीत आलोचना के लिए भी जाने जाते हैं।

कवि परिचय में


नाम-महेश कटारे "सुगम"
जन्म.. 24 जनवरी 1954 में ललितपुर जिले के पिपरई गाँव में.

प्रतिष्ठित हिंदी पत्र पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित

प्रकाशन..... कहानी, कविता, गीत, नवगीत, बाल साहित्य,ग़ज़ल और बुंदेली ग़ज़ल के दो दर्जन से अधिक संग्रह प्रकाशित.

सम्मान..... हिंदी अकादमी दिल्ली के सह भाषा सम्मान सहित अनेक महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा सम्मानित.

उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में सम्मिलित.

पता-काव्या चंद्रशेखर वार्ड, माथुर कालोनी बीना, जिला सागर, म. प्र. पिन 470113

मोबाइल नम्बर-9713024380

मेल आईडी- prabhatmybrother@gmail.com