शनिवार, 20 नवंबर 2021

परिचय प्रतिभा प्रभा प्रस्तुति : वागर्थ

परिचय 



नाम -    प्रतिभा प्रभा 
शिक्षा - परास्नातक (हिन्दी साहित्य) 
           एकल विषय संस्कृत से स्नातक
            एनटीटी।
संप्रति - हिन्दी अध्यापिका एवं 'नया साहित्य निबंध' पत्रिका के संपादक मंडल में शामिल।
प्रकाशित पुस्तक - "जो मैंने लिखा नहीं" (कविता संग्रह) 
प्रकाशित साझा संग्रह  - "कारवाँ" 
प्रकाशाधीन कविता संग्रह - "सखि री"
प्रतिष्ठित पत्र - पत्रिकाओं एवं ई - पत्रिकाओं में कविता एवं लेख का प्रकाशन। लोकानुरंजन संसार की संस्थापिका।
कार्यानुभव - आकाशवाणी ओबरा सोनभद्र एवं आकाशवाणी वाराणसी में उद्घोषिका। अखण्ड भारत त्रैमासिक पत्रिका में सह-सम्पादिका। लघु फिल्म 'विज़न' में अभिनय। बचपन एक्सप्रेस में पत्रकारिता। 
विशेष उपलब्धियाँ - वाराणसी सहोदया द्वारा "शिक्षा रत्न" सम्मान - 2018। हिन्दी सजल सर्जना समिति 'मथुरा' (उo प्रo) द्वारा अतिथि सम्मान। अखण्ड भारत एवं काव्य संगम के अंतर्गत "साहित्य सेवी" सम्मान - 2019। नैतिक शिक्षा संस्थान द्वारा "शिक्षा गौरव" सम्मान 2020। विश्व हिन्दी शोध संवर्धन अकादमी द्वारा "हिन्दी भाषा भूषण" सम्मान 2021। "काशी गौरव रत्न"‌ सम्मान 2021।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें