लेबल
- 13 अगस्त 2025
- अनंत ऊर्जा
- आर्ट गैलरी
- आलेख
- ई बुक्स
- कतरन
- कविता पोस्टर
- कविता पोस्टर विशेषांक
- कुटुंब यात्रा
- कृति चर्चा
- गीत
- चित्र
- चित्र गैलरी
- जनगीत
- जल विशेषांक
- टिप्पणियाँ
- टिप्पणी
- तस्वीर
- नवगीत
- नवगीत चर्चा
- परिचय
- परिवार विशेषांक
- पीडीएफ
- पोस्टर
- प्रेम गीत
- फ़ोटो
- फ़ोटो गैलरी
- फोटोज
- फ्लैप
- बाल कविता
- बाल कविताएँ
- बाल गीत
- बाल साहित्य
- बालगीत
- बालसाहित्य
- ब्लर्ब
- ब्लर्ब और फ्लैप
- भूमिका
- मनोज जैन
- यात्रा संस्मरण
- रपट
- लघुकथा
- लेसन फ्रॉम ग्रेट थिंकर
- लेसन फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स
- लोरी नवगीत
- वागर्थ चित्र वीथिका
- श्रद्धांजलि
- संस्मरण
- सन्दर्भ
- समकालीन कविता
- समकालीन दोहा
- समकालीन दोहे
- समाचार
- समालोचना
- समीक्षा
- समीक्षात्मक आलेख
- साक्षात्कार
- स्फुट टिप्पणियाँ
- होली विशेषांक
रविवार, 29 मार्च 2026
चित्र गैलरी
Labels:
चित्र गैलरी
नवगीत पर एकाग्र फेसबुक पर चर्चित समूह वागर्थ समूह का संयुक्त सहयोगी उपक्रम ब्लॉग वागर्थ
बुधवार, 4 मार्च 2026
होली गीत
🌹 रंगों के त्योहार का🌹
मंजरियों ने आम्रकुंज में,रचा दृश्य श्रृंगार का,
मिला निमंत्रण हर पंछी को,रंगों के त्योहार का।
आओ खुलकर खेलो-खाओ।
अन्तर्मन से गले लगाओ।
भावों की रूठी कलियों को,
चूम-चूम कर आज मनाओ।
सदियों से ही रहा हमेशा,ऋतु बसंत मनुहार का,
मिला निमंत्रण गली-गली को, रंगों के त्योहार का।
कोयल कूकी पंचम स्वर में।
बजी बंशिका कान्हा कर में।
फागुन के आने से अनगिन,
खुशियाँ चहकीं सबके घर में।
साजन के आने की चाहत,सांकल खोले द्वार का,
मिला निमंत्रण गली-गली को, रंगों के त्योहार का।
होली खेले मीरा मन में।
राधा कान्हा के आंगन में!
गोप- गोपियाँ धूम मचाये,
पिचकारी लेकर मधुवन में।
सब पर चढ़ा हुआ हो जैसे, नशा कृष्ण के प्यार का,
मिला निमंत्रण गली-गली को,रंगों के त्योहार का।
लाल, गुलाबी, नीले, पीले।
वस्त्र हुए सब गीले-गीले।
सबके सब अब एक हो गये,
चाहे हों जितने चमकीले।
मिलन पर्व का अर्थ यही है,फ़र्क मिटे संसार का,
मिला निमंत्रण गली-गली को, रंगों के त्योहार का।
-डाॅ०मधुसूदन साहा,
राउरकेला,ओड़िशा
Labels:
नवगीत
नवगीत पर एकाग्र फेसबुक पर चर्चित समूह वागर्थ समूह का संयुक्त सहयोगी उपक्रम ब्लॉग वागर्थ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)