मंगलवार, 30 नवंबर 2021

परिचय माहेश्वर तिवारी प्रस्तुति : वागर्थ

साहित्यिक परिचय
नाम ः माहेश्वर तिवारी
पिता का नाम ः स्व. श्री श्यामबिहारी तिवारी
माता का नाम ः स्व. श्रीमति चन्द्रावती तिवारी
जन्मतिथि ः 22 जुलाई, 1939
जन्मस्थान ः ग्राम-मलौली, ज़ि़ला-बस्ती (संतकबीर नगर)
सृजन ः 1951 से पारंपरिक छनद (सवैया) में तथा सन् 1953 से गीत लेखन से जुड़ाव
कृतियाँ ः ‘हरसिंगार कोई तो हो’, ‘नदी का अकेलापन’, ‘सच की कोई शर्त नहीं’ एवं
‘फूल आए हैं कनेरों में’ (सभी नवगीत-संग्रह)
प्रकाशनाधीन ः लगभग आधा दर्जन नवगीत-संग्रह तथा एक निबंध-संग्रह प्रकाश्य
प्रकाशन ः सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों- आज, दैनिक जागरण, सन्मार्ग, नवभारत
                  टाइम्स, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, हिन्दुस्तान आदि, साहित्यिक पत्रिकाओं-
                  कल्पना, ज्ञानोदय, धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, कादम्बिनी, नवनीत, लहर,
                  उत्तरार्द्ध,पहल, शब्द, उत्कर्ष, नया प्रतीक आदि तथा अनेक समवेत संग्रहों-
                  ‘पाँच जोड़ बाँसुरी’ (ज्ञानपीठ), ‘एक सप्तक और’ (मिलन मंदिर कलकत्ता),
‘श्रेष्ठ हिन्दी गीत संचयन’ (साहित्य अकादमी), ‘नवगीत दशक-2’, नवगीत अर्द्धशती (पराग प्रकाशन,दिल्ली) ‘यात्रा में साथ-साथ’, गीतायन (नवनीत प्रकाशन, वाराणसी), सप्तपदी-5 (अयन प्रकाशन, दिल्ली) शताधिक गीत-संकलनों में गीतों का प्रकाशन
भूमिका लेखन ः हिन्दी तथा उर्दू की लगभग 120 काव्य-कृतियों की भूमिका का लेखन
अनुवाद ः कुछ रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेज़ी और फ्रेंच में अनुवाद
प्रसारण ः दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, पटना, रांची, जालंधर, अहमदाबाद
                  आदि तथा आकाशवाणी केन्द्र इलाहाबाद, दिल्ली, छतरपुर, लखनऊ, भोपाल,
                  पटना, रांची, जालंधर, रायपुर, नजीबाबाद, बरेली, रामपुर, पोर्टब्लेअर आदि से
अनेकबार कविता कार्यक्रम प्रसारित, 1984 से 2005 के मध्य 2 बार सर्वभाषा कविसम्मेलन में गुजराती व उड़िया में अनुवाद
प्रसारण-विशेष ः आकाशवाणी के केन्द्रीय निदेशालय द्वारा 3 घंटे के लम्बे साक्षात्कार व काव्य-पाठ की
आर्काइव के लिए रिकार्डिंग
सम्प्रति ः लगभग दो दशक तक प्राध्यापन तथा पत्रकारिता से जुड़े रहने के पश्चात स्वतंत्र लेखन                
पाठ्यक्रम में ः देश के कई विश्वविद्यालयों के हिन्दी स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में रचनाएं
सम्मिलित
विशेष ः नवगीतों का विभिन्न भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेज़ी में अनुवाद तथा कैसेट
                  काव्यमाला (वीनस कं0)
सम्मान ः उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘यश भारती’ पुरस्कार से पुरस्कृत, उ0प्र0 हिंदी संस्थान से
‘साहित्य भूषण’ तथा नवगीत-संग्रह ‘हरसिंगार कोई तो हो’ पुरस्कृत, विष्णु प्रभाकर स्मृति
सम्मान (बरेली), हिन्दी सेवा सम्मान (रोटरी इंटरनेशनल), ‘वीरेन्द्र मिश्र सम्मान’ (हरसूद,
म0प्र0 एवं अनुभव प्रकाशन (ग़ाज़ियाबाद), पुनर्नवा साहित्य सेवा सम्मान (फैज़ाबाद),
समन्वय सृजन सम्मान (सहारनपुर), कविश्री (भारतीय साहित्य सम्मेलन प्रयाग), अखिल
भारतीय परिवार सम्मान (मुम्बई), सुधाबिन्दु स्मृति सम्मान (गोरखपुर), डा. शम्भूनाथ सिंह
नवगीत सम्मान(वाराणसी),संस्था-मंथन से ‘श्रेष्ठ नवगीतकार सम्मान’,सिन्दूर ट्रस्ट कानपुर
से ‘रामस्वरूप सिन्दूर नवगीत सम्मान’ सहित देश की शताधिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
स्थायी पता ः ‘हरसिंगार’, ब/म - 48, नवीन नगर, काँठ रोड, मुरादाबाद - 244001
ई-मेल ः maheshwarjee@gmail.com    
मोबाइल ः 09456689998, 07599294440

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें