रविवार, 27 जून 2021

कवि परिचय में प्रस्तुत हैं कवि राम गरीब पाण्डेय ‘विकल’ प्रस्तुति : वागर्थ

रचनाकार परिचय

नाम- राम गरीब पाण्डेय ‘विकल’
पिता का नाम- स्व. श्री मोहन लाल पाण्डेय
जन्म- मध्य प्रदेश के सीधी जिला अन्तर्गत ग्राम परसवार (चुरहट) में 02 दिसम्बर 1960 को
शिक्षा- एम. ए., पी-एच. डी. (हिन्दी साहित्य)
लेखन- हिन्दी एवं स्थानीय बोली बघेली में गीत-नवगीत, ग़ज़ल, दोहे व विविध छन्दों के साथ-साथ मुक्तछन्द कविताएँ।
गद्य विधा में कहानी, लघुकथा, निबन्ध, व्यंग्य लेख, समीक्षा आदि विधाओं में सक्रिय लेखन।
प्रकाशन- 1- ‘बदलते मौसम के इन्तज़ार में’ (गीत-ग़ज़ल संग्रह) वर्ष 2010
2- ‘कौन तुम बाणभट्ट’ (शोधपरक गद्यकृति का सम्पादन) वर्ष 2011
3- ‘सूरज की मुक्ति के लिए’ (कविता-ग़ज़ल संग्रह) वर्ष 2013
4- ‘घुट रहा दम कोपलों का’ (हिन्दी ग़ज़ल संग्रह) वर्ष 2020
5- ‘बिहान कबै होई’ (बघेली ग़ज़ल संग्रह) वर्ष 2021
6- ‘मरना भला बिदेस का’ (बघेली लघुकथा संग्रह) वर्ष 2021
0 इसके अतिरिक्त विश्वगाथा, संवदिया, कविताम्बरा, रचना उत्सव, हस्ताक्षर, साक्षात्कार, भाषा -भारती आदि पत्रिकाओं एवं विभिन्न पत्रों में गीत, नवगीत, ग़ज़लें, लेख, व्यंग्य आदि का प्रकाशन।
0 समकालीन गीतकोश, नयी सदी के स्वर, गुनगुनायें गीत फिर से (दोनों भाग), 30 ग़ज़लगो 300 ग़ज़लें आदि अनेक संकलनों में गीत, नवगीत, ग़ज़लें, लघुकथाएँ प्रकाशित।
0 हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक "भारतीय भाषाएँ : चिन्ता से चिन्तन तक" में दो लेख प्रकाशित। 
0 बघेली बोली में लघुकथाओं का श्रीगणेश करने का श्रेय: बघेली बोली का  पहला लघुकथा संग्रह "मरना भला बिदेस का" 2021 में  प्रकाशित।      
प्रकाशनाधीन- आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशन की क़तार में। 
विशेष- ‘बघेली साहित्य का उद्भव और विकास’ शीर्षक से वृहद ग्रन्थ लेखन पूर्णता की ओर।
बघेली बोली की साहित्यिक पहचान को समृद्ध करने हेतु कृतसंकल्प। 
सम्मान/पुरस्कार- मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का ‘श्रीकृष्ण सरल कृति पुरस्कार वर्ष 2010’ प्राप्त।
सम्प्रति- भारत संचार निगम लिमिटेड के लेखा अधिकारी पद से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर पूर्ण कालिक साहित्य साधना एवं नवोदितों को प्रोत्साहित-प्रेरित करने में संलग्न। 
स्थायी पता- प्लाट नं. 685/19, वाटर फिल्टर प्लांट के सामने,                                               तुलसीनगर नौढ़िया, सीधी (म.प्र.) पिन 486661
मोबाइल/वाट्सएप- 9479825125
Email- vikal.sidhi@gmail.com
-000-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें