सोमवार, 21 जून 2021

कवि परिचय में प्रस्तुत हैं कवि रामकिशोर दाहिया जी प्रस्तुति वागर्थ : संपादक मण्डल

|| संक्षिप्त जीवन परिचय ||
---------------------------------

~ रामकिशोर दाहिया
जन्म : 29, जुलाई, 1962 ई0। ग्राम- लमकना, जनपद-बड़वारा, जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) के सामान्य कृषक परिवार में।
शिक्षा : एम.ए.राजनीति, डी.एड.।
पत्नी : श्रीमती उर्मिला दाहिया।
पिता : श्री कोदू लाल दाहिया।
माँ : श्रीमती केशी बाई दाहिया।

प्रकाशन एवं प्रसारण :
देश विदेश की प्रतिष्ठित पत्र- पत्रिकाओं में,1986 से गीत, नवगीत, नई कविता, हिन्दी ग़ज़ल, कहानी, लघु कथा, ललित निबंध एवं अन्य विधाओं में रचनाएं प्रकाशित। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न प्रसारण केन्द्रों से रचनाओं का नियमित प्रसारण।

प्रकाशित कृतियाँ :
[1] 'अल्पना अंगार पर' नवगीत संग्रह 2008, उद्भावना दिल्ली। [2] 'अल्लाखोह मची' नवगीत संग्रह 2014, उद्भावना दिल्ली। [3] 'नये ब्लेड की धार' [नवगीत संग्रह] प्रकाशन प्रक्रिया में।

शोध कार्य : 'नवगीत में हाशिये का स्वर' शीर्षक से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली (JNU) की शोध छात्रा शीतल कोटवार द्वारा नवगीत कृतियों में शोध। 

संयुक्त संकलन : 
जिनमें रचनाएँ प्रकाशित हुईं---[1]'नवगीत : नई दस्तकें' 2009, उत्तरायण प्रकाशन, लखनऊ। [2]'नवगीत के नये प्रतिमान' 2012, कोणार्क प्रकाशन, दिल्ली। [3]'गीत वसुधा' 2013, युगांतर प्रकाशन, दिल्ली। [4] 'नवगीत का लोकधर्मी सौंदर्यबोध' 2014 कोणार्क प्रकाशन, दिल्ली। [5] 'सहयात्री समय के' 2016 समीक्षा प्रकाशन, दिल्ली-मुजफ्फरपुर। [5] 'नवगीत का मानवतावाद' 2019 कोणार्क प्रकाशन दिल्ली।

विशेष टीप :
वाट्सएप पर संचालित एवं फेसबुक के दोनों संस्करण 'नवगीत वार्ता' एवं 'संवेदनात्मक आलोक' समूह में अनवरत क्रियाशील रहकर हिन्दी गीत नवगीत विशेषांक प्रस्तुति शृंखला में विश्व कीर्तिमान की ओर 'संवेदनात्मक आलोक' समूह के प्रमुख संचालक।

सम्प्रति :
मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यपक के पद पर सेवारत।

पत्र व्यवहार :
गौर मार्ग, दुर्गा चौक, पोस्ट- जुहला, खिरहनी, कटनी- 483501 (मध्य प्रदेश)
e-mail : dahiyaramkishore@gmail.com
चलभाष : 097525-39896

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें