रविवार, 27 जून 2021

कवि परिचय में प्रस्तुत हैं साधना श्रीवास्तव प्रस्तुति : वागर्थ


परिचय
_______
साधना श्रीवास्तव
केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल से सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं बाल साहित्यकार हैं। आपका जन्म 15 फरवरी 1959 को भोपाल में हुआ। आपने बी. एस. सी. एम.ए. (अर्थशास्त्र) बी.एड. एवं एल. एल. बी. की शिक्षा जबलपुर में प्राप्त की। आपने शिक्षिका के पद पर रहते हुए नवाचार करके विषयों को रोचक बनाने में सफलता हासिल की जिसके लिए इनको भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा सी. वी. रमन साइंस टीचिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल द्वारा शैक्षणिक उपलब्धियों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्रीय एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

शिक्षण कार्य के साथ साथ आपने कविता एवं नाटक लेखन के द्वारा बच्चों को नैतिक शिक्षा देने का प्रयास किया। विभिन्न अवसरों पर आपके द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटकों का विद्यार्थियों द्वारा विद्यालयीन, अंतरविद्यालयीन एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में मंचन हुआ तथा नाटक पुरस्कृत हुए। आपको रीजनल साइंस सेंटर द्वारा आयोजित नाटक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक लेखन पुरस्कार भी प्रदान किया गया। आपके लिखित एवं निर्देशित नाटक केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी मंचित किए गए। जवाहर बाल भवन में भी आपके नाटक का मंचन हुआ। आपके सभी नाटक संदेश देने वाले एवं नीति परक है तथा किसी न किसी सामाजिक समस्या को उजागर करते हुए समाधान भी करते हैं।

आपके दो बाल कविता संग्रह 'हम धरती माँ के बेटे हैं' एवं 'बालक की चाहत' एवं नाटक संग्रह 'बच्चों के शिक्षाप्रद नाटक एवं दादी की नज़र प्रकाशित हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपको नाटक एवं कविता लेखन के लिए सम्मानित किया गया। भोपाल शहर की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं में आपकी सक्रिय भागीदारी रहती है। विभिन्न संस्थाओं के कार्यक्रम का काव्यात्मक संचालन कर आपने साहित्य समाज में आशु कवयित्री के रूप में विशिष्ठ पहचान बनाई है। समय-समय पर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से आपकी कविताओं का प्रसारण होता रहता है।

राष्ट्र भाषा प्रचार समिति भोपाल, बाल कल्याण बाल साहित्य शोध केन्द्र भोपाल, हिन्दी लेखिका संघ, कला मंदिर एवं प्रभात परिषद साहित्यिक संस्थाओं की आजीवन सदस्य है।

सम्प्रति स्वतंत्र लेखन।

सम्पर्क: 12/2 संजय काम्प्लेक्स, साऊथ टी. टी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462003 मो. 9425392999

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें