बुधवार, 30 जून 2021

कवि परिचय में प्रस्तुत हैं कवयित्री कान्ति शुक्ला 'उर्मि'जी प्रस्तुति : वागर्थ


परिचय

नाम- कान्ति शुक्ला

उपनाम- 'उर्मि'  

माता - स्व.श्रीमती चन्द्रावलि दुबे
पिता-स्व. श्री शीतल प्रसाद दुबे
पति - श्री महेश चन्द्र शुक्ला
जन्मतिथि- 5- 7- 1945
जन्मस्थान- मोठ ( झाँसी )
पैतृक निवास - झाँसी ( उ. प्र.)
कार्य स्थल - मध्य प्रदेश भोपाल

शिक्षा - एम.ए. ( हिन्दी  साहित्य  और राजनीति  विज्ञान  ) एल.एल.बी., पत्रकारिता  डिप्लोमा,  डी.सी.ए., आयुर्वेद  कोर्स, संगीत  डिप्लोमा, आदि विविध  कोर्स ।

लेखन विधा - कविता, ग़ज़ल, गीत, मुक्तक, कहानी, नाटक, लेख , समालोचना।

प्रकाशन एवं  प्रसारण  -
'बेवफा  वक्त  में एहसास'  ( ग़ज़ल संग्रह  ) , 'मुनमुन चिड़िया',  'कान्हा  वन' , 'सपन मासूम नैनों के ' ( बाल कविता  संग्रह  ) , ' 'कल्पना के उग आए पंख' ( हिन्दी ग़ज़ल संग्रह ) अनुरक्त और विरक्त कहानी संग्रह,

अनेक ( 20 से अधिक )  साझा  संकलनों में  रचनाओं का  प्रकाशन, देश केअनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में  प्रकाशन ।.  5 पुस्तकें प्रकाशनाधीन ।

संपादन - 'गीतिका है मनोरम सभी के लिए' । ' मुक्तक मंथन'

अनेक प्रख्यात विद्वानों की पुस्तकों पर समीक्षात्मक लेखन ।

सन 1972 से  निरंतर आकाशवाणी  के  विभिन्न  केन्द्रों  से - काव्य  पाठ  , नाटक लेखन , कहानी,  रेडियो  रूपांतरण ( कामायनी  महाकाव्य  का  नाट्य रूपांतरण  जो प्रसाद  जी के जन्म  शताब्दी  वर्ष  पर भारत के  समस्त  केन्द्रों  से एक साथ  रिले हुआ ), समसामयिक  विषयों पर  वार्ताएं,  चिंतन आदि का  प्रसारण, दूरदर्शन से  काव्य  पाठ ।

सम्मान -  रंजन कलश शिव सम्मान,  युवा  उत्कर्ष  साहित्य  भूषण सम्मान,  गोपालराम गहमरी सारस्वत  सम्मान,  गीतिका श्री  सम्मान,  मुक्तक रत्न सम्मान, नव रतन सम्मान, लोक भूषण सम्मान, सामयिक परिवेश पटना प्रेम खन्ना सम्मान, काव्य सुधा सम्मान, मुक्तक लोक सारस्वत सम्मान ,गीतिका श्री सम्मान,  गीतिका शिखर सम्मान, मुक्तक लोक  मुक्तक गौरव , मुक्तक रत्न, मुक्तक भूषण सम्मान, युवा उत्कर्ष साहित्य भूषण सम्मान, उत्तराखंड  खटीमा का दोहा शिरोमणि  सम्मान,  गोपालराम गहमरी शिखर सम्मान,  दृष्टि साहित्य  सम्मान , युवा उत्कर्ष हिन्दी रत्न  सम्मान , सुभद्राकुमारी चौहान सम्मान । सत्य की मशाल पत्रिका का साहित्य शिरोमणि सम्मान। म. प्र. लेखिका संघ का साहित्य सेवी सम्मान । त्रिवेणी राष्ट्र भाषा गौरव सम्मान । बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र का श्रीमती चंद्रकांता लूनावत बाल साहित्यकार सम्मान साहित्य मंच सीहोर का मसिजीवी सम्मान । युवा उत्कर्ष हिन्दी साहित्य सेवी सम्मान।

सम्प्रति ( विशेष ) - सचिव 'करवट कला परिषद' भोपाल , प्रधान संपादिका 'साहित्य सरोज' त्रैमासिक साहित्यक पत्रिका, एडमिन मुक्तक लोक साहित्यांगन, एडमिन सूचना और साहित्य समूह, बेबसाइट प्रभारी लेखिका संघ म. प्र. ।
सदस्य - लेखिका संघ मध्यप्रदेश, कला मंदिर आदि साहित्यिक संस्थाएं ।

पता -
एम.आई. जी .-35
डी  सेक्टर 
अयोध्या  नगर भोपाल
भोपाल  ( म. प्र . )
पिन  -462041

मोबाइल - 09993047726
7009558717
Email-kantishukla47@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें