बुधवार, 23 जून 2021

कवि परिचय में डॉ अजय जनमेजय प्रस्तुति : वागर्थ

परिचय डॉ॰ अजय जनमेजय: परिचय
 
सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार, व्यंग्यकार, कहानीकार जनाब निश्तर ख़ानक़ाही के शिष्य, पेशे से बालरोग विशेषज्ञ, डॉ॰ अजय जनमेजय की साहित्य यात्रा ग़ज़लों से शुरू होकर दोहों से होती हुई शनैः-शनैः बाल साहित्य की ओर अग्रसर हुई है। इसका श्रेय उनकी बाल शुलभ प्रवृत्ति, उनकी बाल मनोविज्ञान एवं बाल समस्याओं पर गहरी समझ ही है, आज उन्होंने बाल साहित्य की हर विधा- कहानी, दोहे, गीत, शिशुगीत, नाटक, बाल-ग़ज़ल, लोरियाँ, प्रभाती गीत,  के साथ- साथ मुक्तक, कुण्डली से लेकर नवगीत, यात्रा संस्मरण आदि सभी में अपना सार्थक योगदान दिया है। यूँ डॉ.जनमेजय सामाजिक सरोकारों, यथा- कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण, बेटियाँ, नदियाँ आदि पर लगातार लिखते रहे हैं, किन्तु हिन्दी साहित्य में बेटियों पर लिखा एवं प्रकाशित मुक्तक संग्रह ‘बेटियाँ’ नदी-पीड़ा पर केन्द्रित नदी-गीत ‘नदी के जलते हुए सवाल’ एक अलग ही पहचान रखते हैं। आपकी पुस्तकों का अंग्रेजी, सिंधी, उड़िया, उर्दू , मराठी, पंजाबी एँव तमिल में भी अनुवाद हो चुका है तथा आपकी अनेक रचनाएँ पाठ्यपुस्तकों में संकलित कर विद्यालयों में पढ़ाई जा रही हैं।
 
बहुआयामी प्रातिभ रचनाकार का संक्षिप्त परिचय का अवलोकन आप इस प्रकार कर सकते हैं-
जन्म- 28 नवम्बर 1955, हस्तिनापुर, (उ.प्र.)
शिक्षा- बी.एस.सी., एम.बी.बी.एस., डी.सी. एच.
विधा— ग़ज़ल, कहानी, बाल कविता, बाल नाटक, गीत, दोहे, मुक्तक, हाइकू, नवगीत आदि।
कृतित्व
ग़ज़ल- 1. सच सूली पर टँगने हैं, सन् 1995
2. तुम्हारे बाद, सन् 1998
3. मेरी एक सौ ग्यारह ग़ज़लें, सन् 2013
बाल साहित्यः
1. अक्कड़ बक्कड़ हो हो हो (गीत) सन् 1998
2. हरा समुन्दर गोपी चन्दर (गीत) 2003
3. निंदिया सबसे प्यारी तू (लोरी) 2009
4. नन्हे पंख ऊँची उड़ान (कहानी) 2005
5. तिरंगा प्यारा (कहानी) 2009
6. कमरे में रेल (कहानी) 2009
7. चिड़िया खुश है उड़ने में, (नाटक) 2009
8. पूरा हिन्दुस्तान तिरंगा (ग़ज़ल) 2012  
9. प्यारे शिशुगीत, 2012
10. दादा जी क्या और लिखूँ (ग़ज़ल) 2014
मुक्तक संग्रह- बेटियाँ, 2014
गीत संग्रह -नदी के जलते हुए सवाल, 2016
दोहा संग्रह- माँ तो माँ है, 2017
सम्पादन
1. ईचक दाना बीचक दाना (बाल काव्य)
2. बाल सुमनों के नाम (बाल कविता संकलन)
3. सफ़र साठ साल का
4. हिन्दी ग़ज़ल यात्रा भाग-1,2
5. हिन्दी की चर्चित ग़ज़लें
6. पिछले दशक की सर्वश्रेष्ठ हास्य-व्यंग्य कहानियाँ
7. समय की शिला पर (दोहा संकलन)
8. ग़ज़ल एकादशी- 2008, 2010 एवं 2013
प्रकाशनाधीन-
1. छुट्टी के दिन टुम्मक टू  (बाल गीत संग्रह)
2. माँ (काव्य संग्रह)
4. तम भागा (हाइकू संग्रह)
5. गाओ बूझो जानो (पहेली गीत संग्रह)
6. नये नये अकुंराए गीत (नव गीत संग्रह)
7. नदी आज निर्जल न होती (ग़ज़ल संग्रह)
8. खुद की खोज (555 कुडलिया छंद संग्रह)
9. यात्रा संस्मरण संग्रह
पुरस्कार-सम्मान-
1. अलकनन्दा गायकवाड़ बाल साहित्य पुरस्कार म.प्र.  
2. दुष्यन्त अवार्ड, नजीबाबाद (बिजनौर) उ.प्र.
3. पं.सोहनलाल द्विवेदी बाल साहित्य पुरस्कार, राजस्थान
4. शकुन्तला सिरोठिया बालसाहित्य पुरस्कार, इलाहाबाद (उ.प्र.)  
5. समन्वय सृजन सम्मान, सहारनपुर (उ.प्र.)
6. श्रीमती रतन शर्मा स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार, देहली
7. स्व रामसिंहासन सहाय ‘मधुर’ स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार, बलिया (उ.प्र.)
8. केशवनाथ खत्री स्मृति सम्मान एवं पुरस्कार, कानपुर (उ.प्र.)
9. स्वतन्त्रता सेनानी चौधरी हीरासिंह चाहर स्मृति काव्य सम्मान एवं पुरस्कार,    जोधपुर (राजस्थान)
10. सरल जैन स्मृति पुरस्कार, भोपाल (म.प्र.)
11. विभूति राज स्मृति बालचेतना सम्मान, जयपुर (राजस्थान)
12. राष्ट्रधर्म सम्मान एवं पुरस्कार, लखनऊ (उ.प्र.)
13. पं. भूपनारायण दीक्षित बालसाहित्य पुरस्कार, हरदोई (उ.प्र.)
14. रामश्री देवी शिशुगीत पुरस्कार, दिल्ली
15. पं. हरप्रसाद पाठक बाल साहित्य पुरस्कार, मथुरा (उ.प्र.)
16. स्व. दुर्गावती बालसाहित्य शिखर सम्मान, खटीमा (ऊ.सिं.न.) उ.ख. 2010.
17. बाबू महाराजसिंह सारस्वत सम्मान, सहारनपुर (उ.प्र.) 2011
18. स्व. मानकलाल शिवहरे बालसाहित्य सम्मान, जबलपुर (म.प्र.) 2011
19. स्व. श्री भूरालाल पारीक स्मृति बाल वाटिका पुरस्कार, भीलवाड़ा (राजस्थान) 2011
20. स्व. आयुष स्मृति अनुराग बाल साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार, लालसोट
  (राजस्थान) 2012
21. मायाश्री बाल साहित्य पुरस्कार, इन्दौर (म.प्र.) 2012
22. श्रीमती कपूरी वर्मा साहित्य सृजन सम्मान, सहारनपुर (उ.प्र.) 2012
23. हिमाद्री रत्न सम्मान, कोटद्वार (उत्तराखण्ड) 2012
24. श्री जे.प्रसाद स्मृति बाल साहित्य सम्मान, भोपाल (म.प्र.) 2012
25. नूर खाँ स्मृति सम्मान, भुवनेश्वर (उड़ीसा) 2013
26. उत्कल साहित्य सृजन सम्मान, राउरकेला (उड़ीसा) 2013
27. कृपालसिंह पंवार स्मृति साहित्य सम्मान, काठमांडू (नेपाल) 2013
28. परिधि सम्मान, सागर (म.प्र.) 2013
29. स्वतंत्रता सेनानी ओंकार लाल शास्त्री स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार,
   सलूम्बर (राज.) 2013
30. शांति प्रहरी सम्मान, बिजनौर (उ.प्र.) 2013
31. डॉ.वीरेन्द्र कुमार मिश्र स्मृति बाल साहित्य सम्मान, अल्मोड़ा (उ.ख.) 2014
32. वाणी सम्मान, नजीबाबाद, (उ.प्र.) 2014,
33. श्री लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल बाल साहित्य सम्मान, सिंगापुर, 2014
34. स्व. मोहिनी वैंस, कुन्दन लाल जग्गी हिन्दी साधक सम्मान, इनाल्को विश्वविद्यालय, पेरिस, 2016
शोध- 1. डा. अजय जनमेजय एवं उनका बाल साहित्य, 2004,
सम्पर्क- एस.डी.पुरम, द्वार नं. 1, मकान न० 1
नजीबाबाद रोड,
बिजनौर-246701 (उ.प्र.)
340-गोविन्दपुरी, हरिद्वार (उत्तराखण्ड)

मो. 941221595

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें