गुरुवार, 24 जून 2021

कवि परिचय में प्रस्तुत हैं सतीश राठी

■नाम- सतीश राठी।
■जन्म :23 फरवरी 1956 को इंदौर में जन्म। 
■शिक्षा: एम काम, एल.एल.बी ।

■ लेखन: लघुकथा ,कविता ,हाइकु ,तांका, व्यंग्य, कहानी, निबंध आदि विधाओं में समान रूप से निरंतर लेखन । देशभर की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में सतत प्रकाशन। 

■सम्पादन:क्षितिज संस्था इंदौर के लिए लघुकथा वार्षिकी 'क्षितिज' का वर्ष 1983 से निरंतर संपादन । इसके अतिरिक्त बैंक कर्मियों के साहित्यिक संगठन प्राची के लिए 'सरोकार' एवं 'लकीर' पत्रिका का संपादन। 

■प्रकाशन:
●पुस्तकें  शब्द साक्षी हैं (निजी लघुकथा संग्रह), 
पिघलती आंखों का सच (निजी कविता संग्रह )।  कोहरे में गांव (गजल संग्रह) शीघ्र 
प्रकाश्य।
●संपादितपुस्तकें -तीसरा क्षितिज(लघुकथा संकलन), 
मनोबल(लघुकथा संकलन),
 जरिए नजरिए (मध्य प्रदेश के व्यंग्य लेखन का प्रतिनिधि संकलन), 
साथ चलते हुए(लघुकथा संकलन उज्जैन से प्रकाशित),
सार्थक लघुकथाएँ( लघुकथा की सार्थकता का समालोचनात्मक विवेचन),
 शिखर पर बैठकर  (इंदौर के 10 लघुकथाकारों की 110 लघुकथाएं संकलित)
कोरोना काल की लघुकथाओं पर एक संपादित पुस्तक का प्रकाशन।

●साझा संकलन- समक्ष (मध्य प्रदेश के पांच लघुकथाकारों की 100 लघुकथाओं का साझा संकलन) 
कृति आकृति(लघुकथाओं का साझा संकलन, रेखांकनों सहित), 
क्षिप्रा से गंगा तक(बांग्ला भाषा में अनुदित साझा संकलन),
शिखर पर बैठ कर (दस लघुकथाकारों का साझा संकलन)

 ■अनुवाद: निबंधों का अंग्रेजी, मराठी एवं बंगला भाषा में अनुवाद । 
लघुकथाएं मराठी, कन्नड़ ,पंजाबी,नेपाली, गुजराती,बांग्ला भाषा में अनुवादित । बांग्ला भाषा का साझा लघुकथा संकलन 'शिप्रा से गंगा तक वर्ष 2018 में प्रकाशित।

■विशेष: लघुकथाएं दो पुस्तकों में,( छोटी बड़ी कथाएं एवं लघुकथा लहरी ) मेंगलुर विश्वविद्यालय  कर्नाटक के  बी ए प्रथम वर्ष और बी बी ए के पाठ्यक्रम में शामिल।
● लघुकथाएं विश्व लघुकथा कोश, हिंदी लघुकथा कोश, मानक लघुकथा कोश, एवं पड़ाव और पड़ताल के विशिष्ट खंड(11) में शामिल।

■शोध: विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में एम फिल में मेरे लघुकथा लेखन पर शोध प्रबंध प्रस्तुत । कुछ पी एच डी के शोध प्रबंध  में  विशेष रूप  से शामिल । 

■पुरस्कार सम्मान:● साहित्य कलश, इंदौर के द्वारा लघुकथा संग्रह' शब्द साक्षी हैं' पर राज्यस्तरीय ईश्वर पार्वती स्मृति सम्मान वर्ष 2006 में प्राप्त।
 ●लघुकथा साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मां शरबती देवी स्मृति सम्मान 2012 मिन्नी पत्रिका एवं पंजाबी साहित्य अकादमी से बनीखेत में वर्ष 2012 में प्राप्त ।
● लघुकथा शोध केंद्र द्वारा दिल्ली आयोजन में लघुकथा श्री सम्मान 2019
 ●सरल काव्यांजलि साहित्य संस्था,उज्जैन से वर्ष 2020 में सारस्वत सम्मान से सम्मानित।
●लघुकथा शोध केंद्र भोपाल द्वारा पद्मश्री रामनारायण उपाध्याय स्मृति लघुकथा सम्मान 2020 से सम्मानित।

■सम्प्रति:भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होकर इंदौर शहर में निवास, और लघुकथा विधा के लिए सतत कार्यरत।

 ■संपर्क:
 सतीश राठी
 त्रिपुर ,आर- 451, महालक्ष्मी नगर,
 इंदौर 452010 
मोबाइल नंबर 94250 67204 
लैंडलाइन नंबर 0731 4959 451
Email : rathisatish1955@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें